: अंजड:- 27 मार्च को क्षत्रिय भवसार समाज द्वारा अपनी आराध्य व कुल देवी माँ हिंगलाज देवी की शोभा यात्रा निकली जाएगी मनाया जायेगा हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव तैयारियां अंतिम दौर में
Rajendra Devray
/
Wed, Mar 26, 2025
/
Post views : 217
अंजड:- 27 मार्च को क्षत्रिय भवसार समाज द्वारा अपनी आराध्य व कुल देवी माँ हिंगलाज देवी की शोभा यात्रा निकली जाएगी मनाया जायेगा हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव
अंजड़ कार्यक्रम को लेकर नवयुक भावसार मण्डल के सदस्यों को कार्यभार सौंपा गया ओर आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है।
समाज अध्यक्ष राजेंद्र भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च, गुरुवार को माँ हिंगालज देवी का जन्मोत्सव पर्व भक्ति भाव व धूमधाम से मनाया जाएगा इस वर्ष तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिसमे 25 एवं 26 मार्च को क्षत्रिय भावसार समाज महिला मण्डल द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
वही 27 मार्च को माँ हिंगलाज देवी का भव्य चल समारोह गाजो बाजो के साथ बसस्टैंड स्थित शासकीय कन्या स्कूल से भावसार धर्मशाला तक शाम 4:30 बजे प्रारंभ होकर निकाला जाएगा।
पश्चात धर्मशाला में माताजी का पूजन व महाआरती की जाएगी
तथा कक्षा 10 वी एवं 12 बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
दो दिनों में यह होंगे आयोजन:-
भावसार समाज महिला मण्डल अध्यक्ष रीता भावसार ने बताया की 25 मार्च, मंगलवार को दोपहर 2 बजे से शाम तक भावसार धर्मशाला में छोटे-छोटे बच्चो के लिए एक मिनिट, चुटकला, तात्कालिक भाषण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे वही 26 मार्च को शाम 6 से रात्रि तक बच्चो के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमे फैंसी ड्रेस, सामूहिक व एकल नृत्य आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
सभी समाजजनों से सभी आयोजन में हिस्सा लेने की अपील की गई।