: अंजड 83 साल की उम्र में बुजुर्ग रिटायर इंजीनियर मुस्तफा खान साहब पूरे रमजान के रोजे रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं वही बच्चे भी रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते नजर आए*
Rajendra Devray
/
Tue, Mar 18, 2025
/
Post views : 211
*अंजड 83 साल की उम्र में बुजुर्ग रिटायर इंजीनियर मुस्तफा खान साहब पूरे रमजान के रोजे रखकर अल्लाह की इबादत कर रहे हैं वही बच्चे भी रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते नजर आए*
मुस्लिम समाज का महापर्व रमजान का मुकद्दस महीना चल रहा है इस रमजान महीने में मुसलमान के ऊपर रमजान के रोजे फर्ज है जो हर मुस्लिम महिला एवं पुरुष रोजे रखकर खुद की इबादत करते हैं आज हमारी बस्ती के रिटायर इंजीनियर हाजी मुस्तफा खान साहब जिनकी उम्र 83 साल की है वह भी रमजान महीने के पूरे रोजे रखकर पांचो वक्त की नमाज में अल्लाह की बारगाह में मुल्क के सुख चैन और अमन की दुआ करते हैं और हमारी बस्ती में हमने और नीचे जाकर देखा तो 6 साल से लेकर 10 साल के बच्चे भी रोजा रख कर इबादत करते मिले जब हमने पुछा उन बच्चों से तो उन्होंने पूरे रोजे रखकर अल्लाह रब्बुल इज्जत की बारगाह में दोनों हाथ उठाकर मुल्क में सुख चैन अमन की दुआ मांगते हैं हम सीधे उन बुजुर्गों के पास चलते हैं जो 83 साल की उम्र में रमजान के पूरे रोजे रख रहे हैं उसके बाद हम सीधे उन बच्चों से भी बात करेंगे जो इतनी कम उम्र में 13 घंटे का रोजा रखकर अल्लाह की इबादत में लगे हैं अजीज दोस्तों यह उन मुस्लिम नो जवानों और साथियों के लिए इबरत का मुकाम है जो तंदुरुस्त होकर भी रोजा नहीं रखते यहां हमने देखा है की एक बुजुर्ग जिनकी उम्र 83 साल है और एक बच्चा जिसकी उम्र 7 से 10 साल है वह भी रोजे रख रहे हैं इस रमजान के मुबारक महीने में अल्लाह रब्बुल इज्जत सभी मुस्लिम भाई बहनों को पाचो वक्त की नमाज और रोजा रखने की हिदायत दी