*महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही* :-
**आवेदक* :-जितेंद्र वास्केल पिता मदन सिंह, ग्राम जमुनिया मोटा, तहसील मनावर, जिला धार।
**आरोपी* -* वैभव उपाध्याय, फॉरेस्ट रेंजर, वन परिक्षेत्र बाग ,जिला धार।
*रिश्वत राशि-* 1,00,000/-रू.(एक लाख रुपए)
*विवरण-* आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर पर उपस्थित होकर श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को शिकायत की कि मेरे द्वारा बाग रोड से पांडु गुफा तक 3 किलोमीटर रोड के निर्माण का ठेका लिया है। इसमें से लगभग 2 किलोमीटर रोड वन विभाग एरिया में आती है। इसकी अनुमति भी मेरे द्वारा वन विभाग से ली है। रेंजर वैभव उपाध्याय ने काम रुकवा दिया और लागत का 3 परसेंट रिश्वत के रूप में मांगा है।अभी कुछ समय पहले 96,000/- रुपए भी ले लिए।अभी 2 लाख रुपए रिश्वत देने का कहा है। सत्यापन में आरोपी द्वारा 2,00,000/- की मांग किया जाना पाया गया। इस प्रकार शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 09.04.2025 को ट्रेप दल का गठन किया गया। आरोपी द्वारा आवेदक से रिश्वत् राशि की 1,00,000/- रू. प्राप्त करने पर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही बाग में जारी है।
*ट्रैपदल सदस्य-* डीएसपी श्री सुनील तालान, निरीक्षक श्री राहुल गजभिए, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक रंजीत द्विवेदी, आरक्षक अनिल परमार,आरक्षक पवन पटोरिया, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक रामेश्वर निंगवाल आरक्षक कृष्णा अहिरवार सम्मिलित हैं।