Rajendra Devray / Fri, Apr 11, 2025 / Post views : 218

बड़वानी - दशोरा नागर समाज बड़वानी द्वारा अपने कुल देवता भगवान हाटकेश्वर के प्रकट उत्सव को प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी धूमधाम से मनाया गया । उपरोक्त जानकारी देते हुए मिडिया प्रभारी नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन की तैयारी में दशोरा समाज नगर मंडल एवं युवा मंडल के कार्यकर्ता विगत कुछ दिनों से लगे हुए थे। भगवान हाटकेश्वरजी की पूजा अर्चना कर भव्य शोभायात्रा नगर के विभिन्न मांगों से निकाली। शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया । भगवान हाटकेश्वर की भव्य शोभायात्रा समाज की धर्मशाला पर पहुंची । जहां भगवान हाटकेश्वर की महाआरती की । सामाजिक कार्यक्रमों के पश्चात समाज के सभी स्वजनों को महाप्रसादी प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।दसोरा समाज अध्यक्ष गणेश गुप्ता ने बताया की हमारे आराध्य भगवान हाटकेश्वर का प्राकटयउत्सव सभी स्थानों पर समाज जन बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं इसी तारतम्य में बड़वानी नगर में भी यह आयोजन किया गया और इस माध्यम से सभी स्वजाती बंधु एक जगह एकत्रित होकर अपने विचारों का आदान-प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन