Rajendra Devray / Wed, May 21, 2025 / Post views : 239


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि प्रभारी मंत्री दोपहर 2 बजे स्थानीय भाजपा कार्यालय पहुचे जहां जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यालय पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वी जयंती के अवसर पर भव्य प्रदर्शनी का फीता खोलकर उद्घाटन कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया पश्चात भाजपा कार्यालय के सभागृह में भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन कर दीप प्रज्वलित कर जिला पदाधिकारियो व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक का शुभारंभ किया।
मुझे माँ नर्मदा ने बुलाया है:- प्रभारी मंत्री टेटवाल
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया ने कहा कि क्षिप्रा मैया एवं बाबा महांकाल का आदेश हुआ की आपको नर्मदा मैया की सेवा करना है, नर्मदा किनारे स्थित जनजाति समाज, गरीब, मजदूर, किसान सभी की सेवा में लगना है, मुझे माँ नर्मदा ने बुलाया है और संकल्प लेता हूं कि बड़वानी जिले को अधिक से अधिक सुविधाए दिलाने का प्रयास करूंगा।
आगे उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है, में आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं विधानसभा, मण्डल, ओर उसके बाद बूथ स्तर तक पहुचकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करूंगा तथा जिले में जहां-जहां पार्टी कमजोर है वहा कार्यकर्ताओ के साथ पार्टी को मजबूत कर आगामी विधानसभा चुनाव में चारो सीट जितने संकल्प लेता हूं।
उन्होंने लोकमाता देवी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई एक न्याय प्रिय, अनुशाशन प्रिय व महिला सशक्तिकरण का एक जीता जाता उदाहरण है।
तिरंगा यात्रा पर उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में घुस कर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आतंकियों को ठिकाने लगाया हमे भारतीय सेना पर गर्व है।
पार्टी ने संकल्प लिया है कि एक देश एक चुनाव पर कानून लाना है इस हेतु हमे आमजनो के बीच जाकर जनजागरण करना होगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय यादव ने पार्टी की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना है तथा बताया कि तिंरगा यात्रा जिसमे सेना के सम्मान में हमे तिरंगा यात्रा पंचायत स्तर तक निकलना है तथा लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वी जयंती मनाना है।
वही राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, पानसेमल विधायक श्याम बरडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने भी सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री महोदय के नेतृत्व में जिले में विकास के हरसम्भव प्रयास करने का विश्वास दिलाया।
कोर समिति की हुई बैठक:-
कार्यक्रम पश्चात भाजपा कार्यालय पर प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने जिला कोर समिति की बैठक भी आयोजित की जिसमे जिला कोर समिति के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
यह रहे मंचासीन:-
जिला पंचायत अध्यक्ष बलवन्त सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष द्वय कमलनयन इंगले व ओमप्रकाश खंडेलवाल, भगवती प्रसाद शिंदे, जया शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, महामन्त्री अनूप मिश्रा व विक्रम चौहान, अमित शर्मा, विकास यादव, रेलास सेनानी व मोहन चितावले उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन