Rajendra Devray / Mon, Mar 31, 2025 / Post views : 222

नगर में ईद का त्यौहार बेहद सादगी और शांतिपूर्ण अंदाज में मनाया गया । मुस्लिम समाज जन ने जहां पाटी रोड स्थित ईदगाह पर सुबह 8.30 बजे नमाज अदा की तो वही जामा मस्जिद में 9.00 ईद की विशेष नमाज पढ़ाई गई। सुन्नत मुस्लिम जमाअत दारुल कजात के सदर अब्दुल कदीर पटेल,नायब सदर साजिद खान,सेक्रेटरी जावेद खान,एडवोकेट जुल्फिकार कुरेशी,के साथ कमेटी के मीडिया प्रभारी सादिक़ चन्देरी, आरिफ शेख इकरा,ने बताया कि रमजान के चांद को लेकर नगर में कौतूहल रहा जिसे अलीराजपुर और इंदौर में चांद दिखने की शहादत लेकर हल कर लिया गया । ईदगाह पर जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज जन ने ईद की नमाज पढ़ी तो वहीं उनके साथ आए छोटे और मासूम बच्चे बच्चियों में खासा उत्साह देखने को मिला । ईद की नमाज मौलाना जब्बार नूरी साहब,ने पढ़ाई साथ ही खुतबा हाफिज इमरान साहब, ने पढ़ा और अंत में बड़वानी ओर देश दुनिया मे अमन चैन की दुवाएं पानवाड़ी मस्जिद के इमाम मसूद आलम साहब,ने की । नमाज के बाद समाज जन ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारक बाद दी । समाज जन के साथ ही नगर पालिका, एवं पुलिस प्रशासन, और स्थानीय विधायक राजन मंडलोई, के साथ नेता प्रतिपक्ष राजेश जाधव,विष्णु बनडे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण चौहान पार्षद बाबू धनगर, हेमंत कुमावत,आदि ने भी सभी को गले लगाकर ईद मुबारक कहा । समाज की ओर से पूर्व जिला सदर डॉक्टर अब्दुल रशिद पटेल,जिला मुस्लिम कमेटी के सदर इदरीश खान,अब्दुल रहीम, तिगाले, डॉक्टर सैय्यद बाबर एडवोकेट कमरुज्जमा शेख, जकीर शेरदिल,अय्यूब बाबा,और अन्य साथियों ने भी सभी का आभार मानते हुए,पुलिस प्रशासन,नगरपालिका प्रशासन और नगर की शांति प्रिय जनता का आभार मानकर उन्हें ईद की बधाई दी । अमन और खुशी का पैगाम देकर ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण अंदाज में पूरा हुआ ।
महक उठी है फ़ज़ा पैरहन की ख़ुशबू सेचमन दिलों का खिलाने को ईद आई है"विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन