: अंजड़ खाटू श्याम मंदिर में बसंत पंचमी को होगा श्रृंगार मान्यता है कि बाबा की पीताम्बरी वस्त्र में बड़ी शक्ति होती है जिस भी भक्त को प्रसाद स्वरूप यह वस्त्र प्राप्त होता है उसके वारे न्यारे होजाते हैं
Rajendra Devray
/
Fri, Jan 31, 2025
/
Post views : 243
*बसंत पंचमी पर्व पर श्री खाटूश्याम मन्दिर में होंगे विशेष आयोजन।*
*श्याम बाबा के पीताम्बरी वस्त्र बदले जाएंगे, भक्तों में बटेगा चमत्कारी बागे का खास प्रसाद।*
अंजड:- नगर के आशिर्वाद कॉलोनी स्थित श्री खाटूश्याम मन्दिर में बसंत पंचमी पर्व बड़े ही भक्ति भाव व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।
श्री खाटू श्याम मन्दिर समिति ने बताया कि 2 फरवरी, रविवार को बसंत पंचमी पर्व पर श्याम मन्दिर में कई धार्मिक आयोजन सम्पन्न किये जायेंगे अल सुबह श्याम बाबा का पूजन अर्चन, अभिषेक कर बाबा के पीताम्बरी (अंतर वस्त्र) बदले जाएंगे साथ ही पर्व के चलते दर्शनार्थियों के लिए मन्दिर दिनभर खुला रहेगा।
*बसंत पंचमी पर्व पर श्याम बाबा के वस्त्र बदलने का विधान:-*
श्याम बाबा के श्रंगार का बड़ा ही महत्व है व बाबा का प्रतिदिन आकर्षक श्रंगार कर नित नया बागा पहनाया जाता है।
प्रत्येक बसंत पंचमी पर्व पर श्याम बाबा के पीताम्बरी (अंतर वस्त्र) बदलने का विधान है, जो पीताम्बरी यानी पिला वस्त्र होता है जिसे केशरिया बागा के नाम से भी जाना जाता है। श्याम बाबा का एक बागा वो जो जड़ी, कढ़ाई, मोतियों आदि से सुसज्जित होता है जिसे सेवको द्वारा प्रतिदिन बदला जाता है वही एक बागा ऐसा होता है जो श्याम बाबा अंदर की तरफ पहनते है ओर इसकी सबसे बड़ी वशेषता यह है कि यह पीताम्बरी (अंतर वस्त्र) बाबा पूरे साल पहने रहते है जो पूरे साल बाबा के तन से लिपटा हुआ रहता है। और इस पीले रंग के पीताम्बरी वस्त्र को सिर्फ बसंत पंचमी पर्व पर ही बदलने का विधान है।
ऐसी मान्यता है कि इस पीताम्बरी वस्त्र में बड़ी शक्ति होती है जिस भी भक्त को प्रसाद स्वरूप यह वस्त्र प्राप्त होता है उसके घर परिवार में श्याम बाबा की कृपा बनी रहती रहती है उसके यहां सुख, शांति व आरोग्यता के साथ धन, धन्य के भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
बाबा के पुराने पीताम्बरी (अंतर वस्त्र) के छोटे-छोटे टुकड़े कर बसंत पंचमी पर्व पर भक्तों में प्रसाद स्वरूप बांटा जाता है जिसे श्रद्धालु बड़े श्रद्धा भाव से प्राप्त कर साल भर अपने घर की पूजा स्थली या तिजोरी में बरकत स्वरूप रखते है।
बसंत पंचमी पर बाबा के पीताम्बरी वस्त्र को प्रसाद स्वरूप सभी भक्तों में वितरित किया जाएगा।
*बसंत पंचमी पर्व पर यह होंगे आयोजन:-*
बसंत पंचमी पर्व पर सुबह 04 बजे से पंडितों द्वारा श्याम बाबा का पूजन अर्चन कर वैदिकमंत्रोच्चार के साथ श्याम बाबा का गंगा व नर्मदा जल, पंचामृत, केशरजल आदि से अभिषेक किया जाएगा तथा श्याम बाबा का पुराना वस्त्र निकाल कर उन्हें नया पीताम्बरी (अंतर वस्त्र) पहनाया जाएगा। उसके बाद सेवादारों द्वारा श्याम बाबा का फूलों से तथा नया बागा पहनाकर आकर्षक श्रंगार किया जाएगा। सुबह 7:30 बजे बाबा की संगीतमय आरती की जाएगी तथा सुबह 10:30 भोग लगाकर भोग आरती की जाएगी उसके बाद शाम 7:30 बजे संगीतमय महाआरती की जाएगी।
बसंत पंचमी पर्व पर नगर सहित आस-पास के गावो, नगर व शहरों से बड़ी संख्या में श्यामभक्त मन्दिर पहुचेंगे व श्याम बाबा का दर्शन कर प्रसाद स्वरूप श्याम बाबा का पीताम्बरी वस्त्र प्राप्त करेंगे।