ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
संविधान निर्माता बाबा साहब के आदर्शो को जीवन में अपनाने की जरूरत :- कृष्णावत
भारतीय जनता पार्टी ने जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती ,
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारीयों ,कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के आदर्शो को जीवन में अपनाने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता गोपाल धाभाई ने बताया कि जिले के 17 ही मंडलों में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई गई और उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया। इसके अंतर्गत अरनोद मंडल में कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की मूर्ति पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर की। मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी ने कार्यक्रम की शुरुआत की एवं बाबा साहब के जीवन के बारे में बताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी नरेंद्र गिरी गोस्वामी ने बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलने की बात कही उन्होंने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के मंडल संयोजक प्रवीण देवड़ा ने बताया कि यह बाबा साहब की जन्म जयंती नहीं है यह विचार क्रांति है । डॉ साहब संविधान निर्माता थे एवं वह सामाजिक न्याय समानता और एकता के प्रतीक है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष ईश्वर चौधरी, पूर्व प्रधान नरेन्द्र शर्मा, जिला मंत्री गणपत धनगर, जिला उपाध्यक्ष, जसपाल आंजना मंडल महामंत्री केसुराम मीणा, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमृतलाल मीणा, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष शांतिलाल रैदास, सरपंच भरत राणा, पूर्व सरपंच बालूराम मीणा, मंडल मंत्री मुकेश पाटीदार, प्रकाश प्रजापत, रमेश डांगी(कोट), विशाल जैन, मनीष कोठारी, प्रकाश डांगी, राजेश नाथ, प्रेम मीणा, गोपाल मीणा, अनिल कुमावत, मुकेश मीणा, मांगीलाल मीणा, अंकित भाटी, युगल रैदास, रूगनाथ , अनुराग रैदास, एवं अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे !!
*धरियावद* लाखेश्वर मंडल द्वारा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती ग्राम पंचायत लोड़ी मांडवी एवं केसरपुरा में मनाई गई , इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा लाखेश्वर मंडल अध्यक्ष रामलाल मीणा ने की । मुख्य अतिथि धरियावद प्रधान हकरी देवी मीणा , विशिष्ठ अतिथि खेतसिंह मीणा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष , शांतिलाल मीणा प्रधान प्रतिनिधि, केसुराम मीणा सरपंच लोड़ी मांडवी , भाजपा वरिष्ठ नेता वेणीराम मीणा , लखमा मीणा , कालुलाल मीणा, मंडल उपाध्यक्ष खुमजी मीणा, नाथुलाल मीणा, मोहनलाल मीणा , बुथ अध्यक्ष गोपाल लबाना, मनोहर लबाना, राजमल चौधरी , मंडल मंत्री थावरचंद मीणा, लक्ष्मण लबाना, तेजपाल लबाना, भेरूलाल मेघवाल , भीमराज मीणा , भेरूलाल मीणा, नानका लबाना, कैलाश मीणा, केशरीमल मीणा पदीया मीणा मानाराम मीणा , भेरूलाल डीलर, शंकरलाल मीणा पंचायत समिति सदस्य, गोतम सरपंच गाडरियावास, भेरूलाल मीणा, शकर मीणा एवं नारायण मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
*सुहागपुरा*
सुहागपुरा मंडल के ग्राम पंचायत मोटा धामनिया में आज बाबा साहब अंबेडकर जन्म जयंती कार्यक्रम उल्लास पूर्ण माहौल में मनाया गया । इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों ने मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा की गरिमामय उपस्थिति में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यों को याद किया गया ।