Rajendra Devray / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 221
और बड़वानी की बहु प्रतीक्षित योजना नर्मदा नदी के पर बनने वाले पुल का आज भूमि पूजन किया गया यह योजना में करीब 68 करोड़ 3लाख रुपए की लागत आएगी पुल नर्मदा नदी के किनारे सेमलदा छोटा बड़दा के बीच में निर्माण होगा
पुल के भूमि पूजन से धार बड़वानी के 100 से अधिक गांवों को मिलेगी आवागमन की सुविधा
क्षेत्रकी बरसों पुरानी मांग बड़वानी और धार जिले की यह मांग अब पूरी होने जारही हे
इसको लेकर कई बार मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया गया और पुल निर्माण की मांग की गई
आज मध्य प्रदेश के मनावर में सेमलदा से छोटे-बड़दा के बीच नर्मदा नदी पुल पर निर्माण का भूमि पूजन का श्री गणेश किया गया कंपनी के प्रबंधक राजेश शर्मा ने मां नर्मदा का पूजा अर्चन कर गैंती लगाकर कार्य का शुभारंभ किया गया
लोक निर्माण विभाग की जानकारी अनुसार इसके लिए लिए 68 करोड़ ₹3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है
पुल की ऊंचाई लगभग 20 मीटर रखी जाएगी निर्माण कार्य की ऊंचाई बढ़ाने की संभावना है मनावर से अंजड़ और महाराष्ट्र की दूरी कम हो जाएगी पुल निर्माण समिति के अरुण परमार के अनुसार दोनों क्षेत्र के करीब 100 गांव के लोग लंबे समय से पुल की मांग कर रहे थे
पुल की ऊंचाई बैकवॉटर की स्थिति के आधार पर तय की जायेगा वर्तमान में मनावर करौली अजंता जोधपुर बकानेर सेमलदा अंजड़ नर्मदा नदी के किनारे बसे गांवों को नाव से नदी पार करना पड़ती थी पुल बनने से इन गांवों को बुनियादि लाभ भी मिलेगा वहीं क्षेत्र के अंदर कपास मिर्ची सोयाबीन मक्का और डालर चने के व्यापार का आदान-प्रदान होगा जिससे किसानों को लाभ मिलेगा
उससे क्षेत्र में व्यापार के अंदर भी गति आएगी
और इससे किसानों को अच्छे दाम मिलेगा दोनों ही जिले धार जिले और बड़वानी जिले के अंदर व्यापार और बढ़ेगा इससे आम जनता को भी लाभ होगा
क्षेत्र की दूरी 35 किलोमीटर कम होजाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन