बड़वानी:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को प्रेस वार्ता का आयोजन स्थानीय भाजपा कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि प्रेस वार्ता को जिला अध्यक्ष अजय यादव एवं पार्टी स्थापना दिवस प्रभारी विक्रम चौहान ने आगामी कार्यक्रमो को लेकर संबोधित किया।
जिला अध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से करना है।
आगे उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयन्ती के एक दिन पूर्व जिले भर में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की जाएगी व 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा या चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाई वितरित कर उनकी जयंती को हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ किया जाएगा तथा 15 से 25 अप्रैल के बीच मे समाज के विभिन्न वर्गों के बीच मे जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित करना तथा कांग्रेस द्वारा ने भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर को उनके जीवन के विभिन्न पड़ावों अपमानित किया और भाजपा ने उन्हें जो सम्मान दिया उस पर चर्चा की जायेगी।
इसी तरह से स्थापना दिवस के प्रभारी विक्रम चौहान ने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को बूथ स्तर पर मनाएगी स्थापना दिवस पर जिले के सभी भाजपा कार्यालयों पर प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे तथा 6 या 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक सदस्यों को एकत्रित किया जाएगा, 8 एवं 9 अप्रैल को विधानसभा या मण्डल स्तर पर सक्रिय सदस्यो का सम्मेलन करना, तथा 7 से 13 अप्रैल तक गाँव व बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा के पदाधिकारी व जनप्रतिधिनी कम से कम 8 घण्टे का समय देकर ग्रामीणों के बीच केंद्र की नरेंद्र मोदी व प्रदेश की डॉ.मोहन यादव की सरकार द्वारा किये गए कार्यो को बताना तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने वाले हितग्राहियों से मिलना तथा मन्दिर, अस्पताल या स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाना, जल स्त्रोतों की सफाई, भाजपा का झंडा लेकर गली मोहल्लों में रैली निकालना, चौपाल लगाना आदि कार्य किये जायेंगे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, ठीकरी जनपद अध्यक्ष मनोहर अवास्या, जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार, मण्डल अध्यक्ष शुभम पांडे, कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सोनी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।