Rajendra Devray / Tue, Mar 4, 2025 / Post views : 228
।धार जिले के सबसे बड़े इस धार्मिक आयोजन को लेकर
आश्रम के संत योगेशजी महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन संतश्री गजाननजी महाराज का 105 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसमें करीब 50 हजारों से अधिक भक्त शामिल होंगे। बताया कि मुख्य आयोजन 13 मार्च को आयोजित होगा जिसमें भक्तों की भीड़ व यातायात को सुचारू रूप से चलने के
विभिन्न समतियों का गठन कर जिम्मेदारीया दी गई है। बालीपुर धाम में 6 से 13 मार्च तक होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धाल, शोभायात्रा, पार्किंग स्थल, भंडारा स्थल व बालीपुर धाम में आने वाले प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।आश्रम के भक्त राजू देवड़ा ने बताया कि बाबाजी का 105वाँ जन्म महोत्सव
फाल्गुन शुक्ल सप्तमी से होली पूर्णिमा तक मनाया जाएग़ा।
बताया कि 6 मार्च गुरुवार से 12 मार्च बुधवार तक माँ अम्बिका आश्रम, बालीपुरधाम में दुर्गा चालीस व हनुमान चालीसा के सवा लाख पाठ सामुहिक रूप से संगीतमय पाठ के साथ सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिदिन होगा।
जिसमें प्रत्येक साधक को 51 पाठ दुर्गा चालीसा एवं 51 पाठ हनुमान चालीसा के करना है।साथ ही
गुरुदेव द्वारा अभिमंत्रित सिद्ध-रुद्राक्ष
का वितरण किया जायेगा।आश्रम में अखण्ड 108 रामायण पाठ, गणेश पूजन
श्री रुद्राभिषेक एवं नित्य यज्ञ
श्री गुरूदेव पूजन एवं अभिषेक आरती
जन्मोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही भक्त पुष्प की होली भी खेलेंगे। आश्रम में बाबा जी के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से की जा रही है। संतश्री योगेशजी महाराज के सानिध्य में कार्य चलो होगया हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन