Rajendra Devray / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 249
को
👉 ग्राम पंचायत नालछा के अंतर्गत नालछा में हायर सेकेंडरी स्कूल का मार्ग कई वर्षों पुराना बना हुआ है जो क्षतिग्रस्त हो चुका है
👉 आने जानेमे पैदल चलने में भारी कठिनाई होरही है
👉 किंतु ग्राम पंचायत के मुखिया का ध्यान नहीं है
👉 शासन द्वारा पूर्व में भी राशि स्वीकृत की गई थी किंतु कार्य अप्रारंभ रहा
👉स्वीकृत राशि हुई लेप्स आखिर कौन हे जवाबदार हे
👉 जनता की मांग पर पुनः राशि स्वीकृत
👉पंचायत को शासन द्वारा बारवा वित्त आयोग से राशि रुपये 900000/नौ लाख स्वीकृत होकर पंचायत निधि में जमा है
गत दिनों भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर महोदय ने मार्ग निर्माण हेतु भूमि पुजन किया था उसके उपरांत भी कार्य प्रारंभ ना हो पाना जनता के साथ खिलवाड़ है उक्त रास्ते से विद्यालयीन छात्र छात्राएं एवं ग्राम वासी इस रास्ते से आवाजाईकरते हैं रात्रि के समय पैदल चलना दुर्घटना को अंजाम देने वाला है इस परेशानी को किसी भी जनप्रतिनिधि को चिंता नहीं है
पंचायत चुनाव के समय बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी जो खोखली साबित हुई
प्रशासन के नुमाइंदे आंख मूंद कर बैठे हैं
उक्त पंचायत जनपद मुख्यालय के होकर विकास के नाम से खोखली नजर आ रही है मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुख्यालय पर निवास करते है उन्होंने भी अपनी जवाबदारी से मुंह फेर रहे हें
क्या पंचायत में भ्रमण कर निरीक्षण करते हैं
उक्त रास्ते पर पूर्व से बनी नाली पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है जिससे घर से निकलने वाला गंदा पानी एवं बारिश का पानी आम रास्ते पर प्रतिदिन बहता है जिससे गंदगी होकर आम जनता को गंदगी में से जाना पड़ता हे
इससे बीमारी का संक्रमण फेलने का भय बना रहता हे इस और कीसीभी जनप्रतिनिधियो का ध्यान नहीं है
क्या पंचायत सचिव और सरपंच जनता की मांग पर विचार करेंगे
शासन से प्राप्त राशि का उपयोग कब होगा इसका कोई प्रति उत्तर है क्या
क्या उक्त स्वीकृत राशि लेप्स होने का इंतजार किया जा रहा है
क्षेत्र किं जनता वार्ड क्रमांक ( ३) तीन रहवासी समय आने पर इस का जवाब जरूर देंगे
जिसका खामियाजा जनप्रतिनिधियों को उठाना पड़ेगा
👉 क्या कहते हे जवाबदार सरपंच मोहन डाबर एवं सचिव जगदीश निगवाल
~~~~~~~~~~~
सरपंच महोदय से सम्पर्क करने पर बताया की उक्त मार्ग निर्माण
करने में स्वीकृत राशि अपर्याप्त है कार्य पूर्ण न हो पायेगा पूर्व से बनी नाली पर रहवासियों ने अतिक्रमण कर पक्के निर्माण कर लिया है उक्त अतिक्रमण हटाना पहली प्राथमिकता हे
पंचायत द्वारा नोटिस जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी तब ही कार्य करवाना, संभव होगा इस पर विचार मंथन है सभी के सहयोग की अपेक्षा है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन