Rajendra Devray / Tue, Mar 18, 2025 / Post views : 30
*नालछा मे रंग पंचमी पर निकलने वाली भाग यात्रा को लेकर एसडीओपी मोनिका सिंह के निर्देशन में किया पैदल मार्च*
*फाग यात्रा के निर्धारित मार्ग का किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
नालछा/ रंग पंचमी पर ऊपर निकलने वाली परंपरागत भाग यात्रा के निर्धारित मार्ग का मंगलवार को सोमवार देर शाम को एसडीओपी मोनिका सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी राहुल चौहान एवं पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया निर्धारित मार्ग से निकलने वाली फाग यात्रा को लेकर पूरे मार्ग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसडीओपी मोनिका सिंह ने बताया कि शांति के साथ रंगों का पर्व मनाया जाने को लेकर लोगों से आवहान किया गया है। साथ ही जिस मार्ग से फाग यात्रा व गैर निकलेगी उसका पैदल मार्च का रूट का जायजा लिया यह देखा गया की यात्रा निकालने के दौरान किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो ऐसे प्रयास किया जाए अलग-अलग स्थानो पर पुलिस बल की ड्यूटी भी लगाई गई है। ईसी के साथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्य स्थानों पर निकलने वाली फाग यात्राओं को लेकर भी रूट देखा गया है। साथ ही दिशा निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन