Rajendra Devray / Thu, Apr 17, 2025 / Post views : 240
संस्था की केचमेंट शाला ग्राम फूलतलाई में संस्था प्राचार्य श्री सोहन शिन्दे एवं समस्त विद्यालयीन स्टाफ सदस्यों द्वारा तथा फूलतलाई के पार्षद प्रतिनिधि श्री अनिल मूरीया एवं पूर्व पार्षद नूरा बाई अनारे के साथ मिलकर गाँव में घर घर जाकर पालको / अभिभावको एवं बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया सी.एम.राइज के शिक्षकों द्वारा विद्यालय में बच्चों को म.प्र. शासन के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से कक्षा अध्यापनकार्य, निःशुल्क गणवेश, पुस्तके एवं साईकिल योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देकर पालको को अपने बच्चो को विद्यालय में प्रवेश लेने हेतु बताया गया। इस अवसर पर ग्राम फूलतलाई में पूर्व पार्षद तथा गाँव में उपस्थित पालकों / अभिभावकों के साथ दो स्थानों पर खाटला बैठक आयोजित कर सी.एम. राइज विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी देकर पालकों एवं बच्चों को विद्यालय में प्रवेश हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री सोहन शिन्दे के द्वारा ग्रामिणों को बताया गया की सी.एम.राइज स्कूल योजना शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजना है, जिसमें एस.सी./एस.टी. अल्पसंख्यक एवं पिछडावर्ग के निर्धन परिवारों के बच्चों को विश्व स्तर की सुविधाओं के साथ शैक्षणिक कार्य करवाया जा रहा है। वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में शासन द्वारा बच्चों के हित में शैक्षिक गुणवत्ता की दृष्टि से 38 करोड रूपये की लागत से सी.एम.राइज स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है। शिक्षक श्री शेखर चोयल ने पालकों का अभिवादन करते हुए बताया कि सी.एम.राइज स्कूल मनावर में केजी 1 एवं 2 के लिए 20-20 सीटें निर्धारित की गई है। जिसमें स्मार्ट बोर्ड के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से शैक्षणिक कार्य करवाया जा रहा है। वर्तमान में विद्यालय में रिक्त सीटों के विरूद्ध पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है। जिसमें केचमेंट एरिया फूलतलाई एवं जाजमखेडी सडक जगन्नाथपूरा जूनी मनावर के बच्चों को प्राथमिकता के साथ प्रवेश देने का प्रावधान है संख्या अधिक होने पर लॉटरी सिस्टम से प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। केजी 1 में प्रवेश के लिए आयु सीमा न्यूनतम 4 वर्ष व अधितम 5 वर्ष तथा केजी 2 के लिए न्यूनतम 5वर्ष एवं अधिकतम 6 वर्ष निर्धारित है एवं कक्षा 1 में न्यूतम 6 वर्ष एवं अधिकतम 7 वर्ष निर्धारित है।
दिनांक 20 अप्रेल 2025 से विद्यालय में समर कैम्प का आयोजन किया जायेगा जिसमें बच्चों की अभिरूची के अनुसार विषय विशेषज्ञों द्वारा दक्षता प्रशिक्षण दिया जायेगा। विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों को गोली बिस्कीट वितरीत कर नियमित विद्यालय आने हेतु प्रोत्साहित किया। शिक्षकों द्वारा गृह सम्पर्क कार्यक्रम के प्रति ग्रामिणों में उत्साह देखा गया एवं बच्चों को स्कूल भेजने हेतु सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन