Rajendra Devray / Thu, Mar 6, 2025 / Post views : 224
क्षेत्र में आक्रोश का माहौल देखने को मिल रहा है कांग्रेस द्वारा जिले भर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसी कड़ी में नालछा ब्लॉक मुख्यालय पर भी युवा कांग्रेस धार एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए रैली निकालकर थाना प्रभारी को ज्ञापन साफा एवं आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर मंत्री पटेल का पुतला भी जलाया।
मंत्री श्री पटेल के विवादित बयान के बाद आक्रोश के स्वार स्वार क्षेत्र में देखने को मिल रहे हैं इसी कड़ी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंत्री पटेल के बयान का जमकर विरोध किया मुख्य बाजार में नारेबाजी करते हुए रैली निकाली उसके बाद थाना प्रभारी राहुल चौहान को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा। युवक कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष पियूष ग्वाल ने पटेल के इस्तीफे की मांग की वही वही ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद इंदुरकर द्वारा प्रहलाद पटेल जनता से सामूहिक माफी मांगने की बात कही।
बस स्टैंड पर आकर्षित कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्थिति की मांग करते हुए बस स्टैंड पर मंत्री श्री पटेल का पुतला फूंक दिया इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने बयान की कड़ी निंदा की
पूर्व विधायक पांचीलाल मेडा मंत्री श्री पटेल के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि मंत्री पटेल पार्टी के काफी अनुभवी और वरिष्ठ नेता होने के साथ मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री होने के बावजूद इस तरह का बयान मध्य प्रदेश की जनता को अपमानित करने वाला है।
किसान नेता शुखराम मकवाना, जनपद अध्यक्ष जीतू मालीवाड, पूर्व जनपद सदस्य मेहताब कटारे, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरसिंह, पूर्व सरपंच हरिओम पटेल, मांडू नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप यादव,राजाराम कटारे, पूर्व सरपंच रमेश सिंगर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि करण भूरिया, मोहन सिंह कशड़े, मुनालाल राठोड़, दयाराम, राजेश, रामसिंग गिरवाल, सरपंच संजय, बद्री सिंगार, रमेश अकोलिया, लक्की सेन, मनोज कटारे, हेरेसिंग गावर, कमल भाभर, सहित नेतागण उपस्थित थे।
6एन एल सी 02 नालछा में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल के विवादित बयान के बाद राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी राहुल चौहान को ज्ञापन देते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन