Rajendra Devray / Thu, May 15, 2025 / Post views : 215



बड़वानी मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बड़वानी में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नानेश चौधरी और विधायक राजन मंडलोई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुराना कलेक्टर कार्यालय के पास मंत्री का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही सेना की कर्नल पर अभद्र टिप्पणी के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग भी की गई। हाईकोर्ट के निर्देश के 8 घंटे बाद विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने कहा कि जब विजय शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार पर टिप्पणी की थी, तब भाजपा ने उनसे इस्तीफा ले लिया था। लेकिन सेना की अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी पर मुख्यमंत्री मौन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए पार्टी पहले और देश बाद में आता है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक मंत्री द्वारा भारतीय सेना की महिला अधिकारी के लिए ऐसी सोच रखना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश और देश के लिए अपमानजनक है। प्रदर्शनकारियों ने विजय शाह से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन