Rajendra Devray / Thu, Mar 27, 2025 / Post views : 236

धामनोद नगर परिषद के कांग्रेसी पार्षदों ने, 26 मार्च, 2025 को कलेक्टर और एस.पी. धार को एक पत्र देकर 2
अप्रैल से नगर धामनोद में धरना प्रदर्शन करने की सूचना दी है। यह प्रदर्शन, नगर की आम जनता से संबंधित कई मुद्दों को लेकर किया जाएगा। उपाध्यक्ष जयश्री अंतिम यादव एवं समस्त कांग्रेसी पार्षद ने पत्र में बताया
कि, नगर धामनोद में कई समस्याओं ने नागरिकों को प्रभावित किया है, जिन्हें लेकर पार्षदगण एकजुट हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सीवरेज सिस्टम में हो रही अनियमितता, जल आवर्धन कार्यों की धीमी गति, निर्माण कार्यों की लंबित प्रक्रिया और सफाई व्यवस्था की अव्यवस्था जैसी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।
मुख्य समस्याओं के रूप में उन्होंने निम्नलिखित बिंदुओं को रखा हैः
1. सीवरेज कार्यों की अनियमितताः नगर में सीवरेज वालों के द्वारा, किये जा रहे कार्यों की : अनियमितता।
2. जल आवर्धन कार्यों की कमीः जल आवर्धन कार्यों को नगर में ठीक से पूर्ण नहीं किया गया है, जिससे जल आपूर्ति की समस्या बनी हुई है।
3. निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया के बाद भी कार्य में देरी :
धामनोद नगर में निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया के बाद भी अब तक काम की
शुरुआत नहीं हो पाई है।
4. मलीन बस्तियों में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं
मलीन बस्तियों में भी निर्माण कार्यों की शुरुआत नहीं की गई है, जिससे वहां के लोग परेशान हैं।
5. फायर वाहन की समस्याः नगर में फायर बिग्रेड की अनुपस्थिति भी एक बड़ा मुद्दा बनकर उभरा है, जिससे हादसों के समय उचित मदद नहीं मिल पाती।
6. सफाई व्यवस्था की खराब स्थितिः
नगर के समस्त वार्डों
में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से अव्यवस्थित हो चुकी है, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
समस्त कांग्रेसी पार्षदों ने बताया कि, यदि इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है, तो नगर परिषद के कांग्रेसी पार्षदगण 2 अप्रैल से पुरानी नगर परिषद के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इस पत्र के माध्यम से कलेक्टर, एस.पी. और अन्य संबंधित अधिकारियों को सूचित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन