Rajendra Devray / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 29
अंजड़ लोकमाता अहिल्याबाई के मंदिर निर्माण के लिए धनगर समाज अंजड़ ने ज्ञापन देकर सरकार से जमीन की मांग की
अंजड़ विगत दिनों धनगर समाज अंजड़ के द्वारा तहसील कार्यालय के अंदर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा गया जिसमें धनगर समाज अंजड़ के अध्यक्ष कैलाश धनगर उपाध्यक्ष सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव धनगर महादेव धनगर रितेश धनगर मनोज धनगर करण धनगर और मुकेश धनगर सहित समाज के कई लोग तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंप कर नगर अंजड़ के दशहरे मैदान के वहां पानी की टंकी के पास जो जगह खाली है जो राजस्व की जगह है उस जगह पर 50 बाय 50 वर्ग फिट की जगह लोकमाता अहिल्याबाई के मंदिर के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की तहसीलदार के प्रतिनिधि ने यह ज्ञापन लिया वही मीडिया से चर्चा करते हुए पुलिस पब्लिक न्यूज़ चैनल को दिए साक्षात्कार में महादेव धनगर ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार लोकमाता अहिल्याबाई की त्रिशताब्दी उत्सव को लेकर और उनके किए गए कार्यों को जनजंतक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यक्रम कर रही है और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि देश ओर प्रदेश की आम जनता माता अहिल्याबाई की नीति रीति और उनके लिए गए निर्णय समाज कल्याण के लिए किए गए कार्य कितने लाभकारी है इसको लेकर सरकार जो कार्यक्रम चल रही है हम उसकी सराहना करते हैं साथ ही हम सरकार से भी मांग करते हैं कि लोग माता अहिल्या के मंदिर निर्माण के लिए दशहरे मैदान के पास जो जगह राजस्व की पड़ी है उसे जगह को लोकमाता अहिल्या बाई मंदिर के लिए प्रदान की जाय जिससे लोक माता अहिल्याबाई का मंदिर निर्माण कराया जा सके
उपरोक्त जानकारी महादेव धनगर ने दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन