30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर उमरबन विकासखंड मुख्यालय पर होगा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन
विवाह सम्मेलन को लेकर नालछा जनपद मुख्यालय पर जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत सचिव सरपंच संघ की बैठक आयोजित की गई
बैठक में अधिक से अधिक पात्र वर वधु हितग्राहियों को लाभ दिलाने एवं योजना के प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए
नालछा/30 अप्रैल अक्षय तृतीया पर उमरबन विकासखंड मुख्यालय पर जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधि एवं ग्राम पंचायत सचिव सरपंच की बैठक आयोजित की गई।बैठक में कन्यादान विवाह संबंधी जानकारी जनपद पंचायत के सीईओ संदीप डावर के द्वारा दी गई। विवाह में अधिक से अधिक वर वधु को शामिल कर शासकीय योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने की बात कही गई।
उमरबन जनपद पंचायत के प्रभारी सीईओ श्री डाबर ने यहां जनपद पंचायत के जनपद सदस्य व सभी जनप्रतिनिधियों के अलावा ग्राम पंचायत सचिव सहायक सचिव सरपंच की बैठक आयोजित कर 30 अप्रैल को होने वाले जिला स्तरीय मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह सम्मेलन की जानकारी दी गई साथ ही बताया गया कि आयोजन में शामिल होने वाले पत्र वर वधू को किन दस्तावेजों के आधार पर शामिल किया जाएगा साथ यह भी बताया गया की 22 अप्रैल विवाह पंजीयन के अंतिम तिथि रखी गई है हालांकि तिथि आगे बढ़ाए जाने को लेकर भी वरिष्ठ कार्यलय में चर्चा की जा रही है।
अधिक से अधिक पात्र हितग्राही मिले लाभ
सीईओ श्री डावर ने कहा कि नालछा जनपद के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र वर वधू को योजना अंतर्गत लाभ दिलाते हुए पंजीयन करवाई जाए। ग्राम पंचायत के माध्यम से विवाह आयोजन को लेकर अधिक से अधिक प्रचार प्रसार भी किया जाए। बैठक में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दिलीप डावर, बागड़ी मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी,विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर महेश यादव, जनपद सदस्य पवन कुशवाह,जनपद सदस्य प्रभु, आदि उपस्थित थे।
विभागीय समीक्षा की
इधर ग्राम पंचायत सचिव सहायक सचिव की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें सीईओ श्री डाबर ने सभी को निर्देशित किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी ग्राम पंचायत में जन सहयोग के माध्यम से प्राचीन जल संरचनाओं को लेकर कार्य शुरू करें। नालछा नदी से जुड़ने वाली सभी पंचायत को भी निर्देश दिए की वह प्राचीन स्टाफ डेमो चेक डैम में जो गाद जमा हुआ है।उसे भी निकलने के लिए कार्य योजना बनाएं। इसी के साथ प्रधानमंत्री आवास, सीएम हेल्पलाइन, ई केवाईसी, एवं संबल योजना को लेकर भी ग्राम पंचायत बार समीक्षा की गई।
17एन एल सी 02 नालछा जनपद मुख्यालय पर ग्राम पंचायत सचिव सहायक सचिव व जन प्रतिनिधियों की बैठक में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना संबंधी जानकारी दी गई।