मांडू से लगी मालीपुर की गहरी खाई में मिला मृत अवस्था में तेंदुआ
तेंदुए के दाहिने पैर का पंजा गायब,इंदौर से डॉग्स स्क्वायड की टीम पहुंचेगी मौके पर
मांडू/मांडू के लगे हुए मालीपुरा क्षेत्र की गहरी खाई में मृत अवस्था में तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए के शव की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मांडू सब रेंज के रेंजर भूवान सिंह मंडलोई वन विभाग के हमले के साथ मौके पर पहुंचे। जहां मृत अवस्था में तेंदुआ मिला है। जहां तेंदुआ अमृत अवस्था में मिला वह क्षेत्र धामनोद वन परिक्षेत्र का आता है ऐसे में धामनोद वन परिक्षेत्र से भी वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया है। मांडू के श्री मंडलोई ने बताया कि यह तेंदुआ करीब 1 से 2 वर्ष के बीच का है। और करीब तीन दिनों पूर्व इसकी मौत हो गई थी अभी मौत के कारणों का पता नहीं चला है। दाहिने पैर का पंजा भी कटा हुआ है।
मौके पर इंदौर से डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचेगी
तेंदू के दही पर के पंजा नहीं होने के कारण इंदौर एसटीएफ टीम को सूचना दी गई है जहां से डाक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचेगी और तेंदुए के कटे हुए पंजे का पता लगाएगी इसके बाद पशु चिकित्सकों की टीम पहुंचकर पोस्टमार्टम किया जाएगा। मौके पर वन परिक्षेत्र धामनोद के विवेक पटेल क्षेत्र सहायक कमल सिंह बघेल बीट गार्ड दिलीप पाटीदार मौके पर उपस्थित है।