*पर्यटन नगरी मांडू के तारापुर घाट में ब्रेक फेल होने की वजह से आईसर वहां 2हजार फीट गहरी खाई में गिरा*
*दुर्घटना में आईसर वाहन चालक की मौके पर मौत, वाहन बुरी तरीके से हुआ क्षतिग्रस्त*
*मांडू पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को गहरी खाई से वाहन बाहर निकाला गया*
मांडू/पर्यटन नगरी मांडू के तारापुर घाट क्षेत्र में बीती रात एक आईसर वहां के ब्रेक फेल हो जाने के कारण 2हजार फीट गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। जबकि आईसर वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया सूचना मिलने के बाद मांडू पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को बाहर निकाल कर स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
मांडू थाना प्रभारी रामसिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया है कि धरमपुरी से मांडव की ओर आईसर वाहन आ रहा था। तभी वाहन के ब्रेक फेल हो जाने के कारण करीब 2हजार फीट गहरी खाई में जा गीरा जिसमें वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया था।वाहन चालक नरेंद्र चंपालाल अलावा उम्र 30 वर्ष निवासी डोंगरी गांव को गहरी खाई में वाहन से निकाल कर मांडू के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उप निरीक्षक अशोक शर्मा, सहायक उप निरीक्षक दिनेश वर्मा, प्र आर अनिल आरक्षक, जितेंद्र कन्नोजे, आरक्षक देवेंद्र डावर, रोहित ने घटना स्थल पर से आईसर वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।