पंचायत में ई केवाईसी का कार्य जोरों पर पंचायत कर्मचारी सुबह से शाम तक घर घर जाकर कर रहे हैं ई केवाईसी
नेटवर्क की परेशानी के चलते आ रही परेशानी कहीं पेड़ पर तो कहीं पहाड़ पर चढ़कर या घरों की छतो पर चढ़कर कर रहे हैं कर्मचारी ईकेवाईसी
नालछा /शासन के निर्देशअनुसार प्रत्येक व्यक्ति समग्र ई केवाईसी अनिवार्य करने के साथ हर पंचायत स्तर पर ही केवाईसी का कार्य सचिव रोजगार सहायक मोबिलाइजर द्वारा अपनी कड़ी मेहनत करके ई केवाईसी कि जा रही है। ग्राम पंचायत के मोबीलाइजर शाहित पंचायत स्तर के सभी कर्मचारीयो के द्वारा इस कड़ी धूप में ही केवाईसी कार्य को मुस्तेदी का अंजाम देते हुए अपने टारगेट के शिखर तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
मोबिलाइज़र प्रकाश पटेल,कमल डावर, कनेरसिंह डावर,कृष्णा गिरवाल, रंजीत कतिजा द्वारा बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारी समस्या भी आ रही है। उस पारिस्थितिक को देखते हुए भी शासन के भी निर्देश का पालन करते हुए केवाईसी के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। प्रत्येक हितग्राही के घर-घर जाकर जागरूक करके ई केवाईसी का कार्य किया जा रहा है।
ई केवाईसी के साथ ई केवाईसी के फायदे के लिए लोगों को जानकारी भी देना पड़ती है। तब जा कर हितग्राही ई केवाईसी के लिए राजी होता है।
नेटवर्क की आ रही है समस्या
नेटवर्क की प्रॉब्लम चलते पहाड़ों पर चढ़कर, कभी घरों की छत पर चढ़कर, कभी पेड़ की छांव या कड़ी धूप में ई केवाईसी का कार्य करना पड़ता है।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जन्म प्रमाण पत्र से आईडी जेनरेट की जाती है उन बच्चों के आधार नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है क्योंकि वह 5 साल से छोटे रहते हैं उनका आधार उनके माता पिता इतनी जल्दी बनवाते नहीं है उसके कारण ई केवाईसी नहीं हो पाती हे और पेंडिंग सो रहती है। जिसमें सचिव रोजगार सहायक और मोबिलाइज़र द्वारा इस कार्य को पूरा करने में पूरी तरह से सहयोग में लगे हुए हैं
शासन के निर्देशनुसार ई केवाईसी का कार्य पूरा करने में कुछ और समय में पूर्ण कर दिया जाएगा
क्षेत्र में इस तरह मोबिलाइजर की टीम द्वारा हितग्राहियों की ई केवाईसी की जा रही है।