नगर अंजड़ में मोटरचोर फिर सक्रिय किसान परेशान फासले हो रही बर्बाद
नगर अंजड़ में किसानों के खेत में पानी की मोटर और कॉपर वायर की चोरी करने वाले चोरों का गिरोहफिर सक्रिय हो गया है बीती रात किसान राहुल यादव के खेत के पास सुसाढ नदी पर जो पानी की मोटर रखी हुई थी उसे मोटर की केवल को चोरों ने काट दिया और मोटर को खोलकर उसको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कि राह
गिरोह आने जाने के कारण चोर चोरी करने में सफल नहीं हो पाए लेकिन मोटर को काफी नुकसान हुआ है वही किसानो की इस नुकसान के कारण उनकी चने की और गेहूं की फसल में पानी देने के अंदर दिक्कत हो रही है चोरों का गिरोह सक्रिय है और वह आए दिन पानी की मोटर चुराने का काम कर रहे हैं
पानी की मोटर के अंदर लगे कॉपर तार को चुरा लेते हैं केबल को काट लेते हैं और किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं
वही किसान भी इस नुकसान को लेकर थाने पहुंचने की तैयारी में है किसानों ने कहा है कि पूर्व में भी हमारी कई मोटर चोरी हुई है जिसकी पुलिस रिपोर्ट भी हुई थी लेकिन आज तक पुलिस उन चोरों को पकड़ नहीं पाई है और हमारी मोटर आज तक हमारे को नहीं मिली है
चोरों का गिरोह सक्रिय है और किसान परेशान हो रहे हैं किसानों ने पुलिस से मांग की है कि शीघ्र ही किसानों की मोटर चुराने वाले मोटर से कॉपर तार चुराने वाले केबल चुराने वाले गिरोह को पड़कर पर्दाफाश किया जाए ताकि किसानों के खेतों से हो रही चोरी को रोका जा सके