Rajendra Devray / Fri, Apr 11, 2025 / Post views : 218





जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि पण्डित द्वारा सांसद महोदय एवं जनप्रतिनिधियों से टैंकरों का विधिवत पूजन अर्चन करवाया पश्चात उपस्थित सरपंचों व ग्रामीणजनों को टैंकर प्रदान किये गए।
इस अवसर पर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि सांसद निधि से कुछ टैंकर बनावाए थे जिसमें से 15 ग्राम पंचायतों में टैंकर वितरित किये गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि जनता को सभी सुविधाएं मिले और उनके इस संकल्प को पूरा करने के लिए आज पानी के टैंकरों का वितरण किया जा रहा है।
आगे उन्होंने कहा कि जहां जहां पानी की समस्या थी उन ग्राम पंचायतों को टैंकरों का वितरण किया गया। यह टैंकर जनता की सुविधा व भलाई के लिए रहेंगे जो ग्रामीण क्षेत्रो में सामाजिक, धार्मिक आदि कार्यक्रमो में इनका उपयोग कर सकेंगे साथ ही जनता के पीने के पानी के लिए उपलब्ध रहेंगे इसकी व्यवस्था वहां के सरपंच देखेंगे।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष राजा चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, ठीकरी जनपद अध्यक्ष मनोहर अवास्या, जिला जनपद सदस्य रमेश यादव व तलवाड़ा मण्डल अध्यक्ष अशोक राठौर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सांसद महोदय द्वारा दिये गए टैंकर भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए मिल का पत्थर साबित होंगे और जल समस्या से जनता को निजात मिलेगी।
इस अवसर पर सुनील मामा पाटीदार, सुरेंद्र गहलोत, वरिष्ठ सतीश जी, भगत सिंह सोलंकी, भरत यादव, बंटी बंसल, भारत सिंह मंडलोई, अरुण परमार, रामु खंडेलवाल, गोमा महाराज, अभय जैन, लोकेंद्र मंडलोई, ऋतुराज चौहान, प्रहलाद सिंह तोमर, अश्विन चौहान आदि सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता व सरपंचगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन