: नालछा/ नगर में हिंदूवादी मंच द्वारा नव वर्ष की गुड़ी पड़वा 30 मार्च रविवार को प्रतिवर्षा अनुसार भगवा यात्रा का भव्यआयोजन किया जाएगा हजारों की संख्या में लोग होंगे शामिल
Rajendra Devray
/
Sat, Mar 29, 2025
/
Post views : 208
नालछा/ नालछा नगर में हिंदूवादी मंच द्वारा नव वर्ष की गुड़ी पड़वा 30 मार्च रविवार को पारंपरिक प्रतिवर्ष अनुसार भगवा यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें हिंदू समाज के सभी वर्ग उक्त यात्रा में भाग लेकर ग्राम में भगवाधारी पताकाओं के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी इस यात्रा में हिंदू एकता एवं समरता दिखाई देगी युवाओं द्वारा पूर्ण रूप से तैयारी की जा चुकी है आसपास के क्षेत्र से मातृशक्ति एकत्रित होकर राधा कृष्ण मंडली द्वारा भजन कीर्तन करते हुए यात्रा निकाली जाएगी मां काली का मंदिर से प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होकर ढोल बाजे के साथ ग्राम में भ्रमण कर नरसिंह मंदिर पर भारत माता की आरती करके गुड धनिया का प्रसाद वितरण कर यात्रा कासमापन होगा उक्त यात्रा के साथ जीवंत झांकियां निकाली जाएंगी जो आकर्षित केंद्र रहेगी उक्त यात्रा को लेकर युवाओं द्वारा प्रचार प्रसार कर पूर्ण तैयारी की जा रही है एवं सभी माता बहनों भाइयों को आमं त्रण दे कर इस महान हिंदू पर्व को सफल बनाने का आवाहन किया जा रहा है एवं मां की आराधना हेतु नवरात्रि प्रारंभ हो जाएगी एवं जीरापुरा वाली माताजी के दर्शन लाभ हेतु मन्नत धारीयो के द्वारा तालाब में स्नान कर एवं आस्था की डुबकी लगाई जाकर पूजा अर्चना कर माताजीके दर्शन हेतु भक्तों का अपार समूह उमड़ेगा 9 दिन तक प्रातकालीन आसपास क्षेत्र के भक्तगण स्नान करने भी पहुंचेंगे