Rajendra Devray / Sat, Apr 12, 2025 / Post views : 211



प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पूरे मन्दिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया तथा मन्दिर में रंग बिरंगी विद्युतसज्जा की गई। लगभग 12 से 15 हजार श्रद्धालुजनों ने भवति हनुमानजी के दर्शन कर भोजन प्रसादी ग्रहण करि।
यह हुए आयोजन:-
शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से शिवालय भजन मण्डल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया पश्चात रात्रि 12 बजे से श्री भवति हनुमान जी का पण्डित रत्नेश सोहनी एवं उनकी टीम द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवी देवताओं का आव्हान कर भवति बाबा की पूजा अर्चना करवाई पश्चात बाबा का गंगा व नर्मदा जल से स्नान करवाया पश्चात गाय के दूध, दही, घी, शहद, शक्कर व विभिन्न प्रकार की औषधियों व फलों के रसों अभिषेक करवाया उसके बाद तिल्ली के बाबा का लघुरुद्र महाअभिषेक के साथ बाबा का चोला उतारा गया। पश्चात भवति हनुमानजी को नया चोला चढ़ाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। 12 अप्रैल शनिवार को सुबह 6 बजे सूर्योदय के साथ मन्दिर के शिखर पर ध्वज चढ़ाकर बाबा की प्रातःकालीन मंगला आरती के साथ हनुमानजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया ।
सुबह 9 बजे से हनुमान सहस्त्र नामावली महायज्ञ शुरू किया जिसमें सहस्त्र नामो से आहुतियां प्रदान की गई तथा 12 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति व आरती कर कन्या पूजन व कन्या भोज के बाद भव्य भोजन प्रसादी का वितरण किया गया जो रात्रि 10 बजे तक चलता रहा।
वही शाम 07 बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में संगीतमय संध्याकालीन आरती की गई।
खाटूश्याम मन्दिर में भी मनाया जन्मोत्सव:-
नगर के श्री खाटूश्याम मन्दिर में श्री सालासर बालाजी की मूर्ति श्रीराम व श्रीकृष्ण दरबार तथा माता अंजनी के साथ विराजमान है। यहां भी देर रात्रि में हनुमानजी महाराज एवं पशुपतिनाथ महादेव का पूजन अर्चन कर महाभिषेक किया गया व पर्व के चलते मन्दिर दिनभर खुला रहा व नुक्तिदाने की महाप्रसादी का वितरण दिनभर किया गया।
इसी तरह से हनुमान मोहल्ला में अतिप्राचीन हनुमान मंदिर तथा ठीकरी रोड स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में भी रात्रि में अभिषेक किया गया तथा हनुमान मोहल्ला मंदिर में भण्डारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन