Rajendra Devray / Wed, Apr 9, 2025 / Post views : 212

ग्रामीण जनों ने रैली निकालकर धरना दिया।
आबकारी अधिकारियों का पुतला फूंका और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
कुक्षी डही क्षेत्र में शराब ठेकेदार के हथियारबंद लोगों के साथ आबकारी अधिकारियों द्वारा शराब सर्चिंग के नाम पर आदिवासियों के घरों की तलाशी लेने और झूठे मुकदमे दर्ज करने पर आक्रोश करते हुए।
आज कुक्षी में ग्रामीण जनो ने रैली निकाली और विजय स्तंभ चौराहे पर धरना दिया।
और यहां पर आबकारी आयुक्त के साथ ठेकेदार का पुतला भी फूंका गया।
धरने के बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में मांग की गई थी। शराब ठेकेदार का ठेका निरस्त किया जाए,
और आदिवासियों पर अत्याचार करने वाले आबकारी अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए ।
धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल, जयस,प्रदेश प्रवक्ता जयराज ने कहा कि आबकारी विभाग शराब ठेकेदार के कर्मचारियों की गुंडागर्दी कर रह है। और भोले भाले आदिवासियों के घरों में घुसकर शराब सर्चिंग के नाम पर अत्याचार कर रहा है। इसे हम कताई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
ग्रामीण जनों द्वारा प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि आदिवासियों पर झूठे प्रकरण दर्ज करना बंद नहीं हुआ को उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन