Rajendra Devray / Thu, Mar 27, 2025 / Post views : 215

को
कीमंडली के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन तीन से चार घंटे की प्रस्तुति में 1हजार से अधिक फाग गीत गए गए
नालछा/नगर में राधा कृष्ण फाग मंडली द्वारा लगातार 34 दिनों से फाग गायन का आयोजन किया गया था। 34 दिनों में मंडली के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन तीन से चार घंटे फाग गीतों की मंगलमय प्रस्तुतियां दी थी। इतने दिनों में करीब 1हजार से अधिक फाग गीत नालछा की फिजाओं में गूंजते रहे। कड़कड़ घाटी हनुमान मंदिर में फाग भजन सम्मान समारोह के साथ फाग गीतों का समापन हुआ। अंतिम दिन मंडली के कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक फाग गीतों की प्रस्तुति दी जिस पर देर रात तक श्रद्धालु नाचते झूमते रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान जी का अभिषेक पंचामृत से किया, और इस अवसर पर मंडली के कलाकारों ने ढोल ढपली झांझ मंजीरे की धुन पर फाग गीत और आकर्षक धार्मिक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया, नाचते गाते लोगों ने खूब पुष्प से खेली होली, समापन के अवसर पर सभी मंडली के कलाकारों का नगर वासियों ने शाल श्रीफल और गमछा पहना कर स्वागत किया, वही इस अवसर पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम भी किया गया, भगवान को छप्पन भोग लगाया गया, मंदिर के आचार्य पंडित गोपाल वैष्णव ने विशेष हनुमान जी का श्रृंगार किया था और वैदिक मंत्र उपचार के साथ पुष्पांजलि कर महा आरती की।
● इन फाग भजनों की प्रस्तुति दी मंडली के कलाकारों ने
आज बिरज में होरी रे रसिया
आज बिरज में होरी रे रसिया ।
होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया ॥ आदि मंगलमय गीतों की प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन