Rajendra Devray / Sat, Apr 12, 2025 / Post views : 217



नालछा/नालछा विकासखंड मुख्यालय पर शनिवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर जुगा पर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर विधायक कालूसिंह ठाकुर द्वारा करीब 3 करोड़ के लागत से बनने वाले जीरापुरा से 64 योगिनी मंदिर मार्ग एवं सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर तीन अलग-अलग निर्माण कार्यों का भूमि पूजन करते हुए नालछा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात मिली है क्योंकि तीनों ही निर्माण क्षेत्र के धार्मिक स्थल से जुड़े हुए हैं।
विधायक श्री ठाकुर ने बताया कि जीरापुरा से 64 योगिनी मंदिर तक 98.77लाख, नालछा के बेड़ा से माता मंदिर तक 98लाख एवं सिद्धेश्वर महादेव मंदिर जुगा तक 98.60लाख रुपए की तीनो ही धार्मिक स्थानो पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा विशेष रूप से स्वीकृति प्रदान की है। जीरापुरा में पूरे वर्ष में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं इसलिए लुनेहरा से जीरापुरा एवं नालछा से जीरापुरा में जाने वाले दोनों ही मार्ग बनने के बाद यहां श्रद्धालुओं को आसानी होगी। विधायक श्री ठाकुर जी कहां के परमार कालिन चंदलाव तालाब में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर जुगा मैं ब्रिज निर्माण बनने से यहां श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी होगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि अशोक जाट,भाजपा जिला मंत्री पवन कुशवाह,नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा, मीडिया प्रभारी कांतिलाल शर्मा,सुरेश सुनानिया आदि ने संबोधित कीया।
मंच पर मंदिर के महंत श्री राजेंद्र पुरी महाराज, वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल शर्मा,बगड़ी मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी, जनपद उपाध्यक्ष दिलीप डावर,पूर्व सरपंच संतोष मिरदवाल, वरिष्ठ भोजपा नेता शिवचरण यादव, , पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश कामदार, वरिष्ठ संतोष राठौड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौहान, शिक्षा समिति विधायक प्रतिनिधि डॉ महेश यादव, , जनपद सदस्य मगन मुवेल, महेश ओसारी, गोकुल गिरवाल, सरपंच कैलाश मावी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सनी चौहान, आदि उपस्थित थे। संचालन विनोद ठाकुर ने किया। आभार मंदिर समिति के भक्त कालूराम चौधरी ने किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कांतिलाल शर्मा ने दी।
12एन एल सी 03 नालछा में विधायक कालूसिंह ठाकुर ने 3 करोड़ की लागत से बनने वाले निर्माण कार्यों भूमि पूजन करते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन