Rajendra Devray / Thu, Apr 10, 2025 / Post views : 211

*भारुडपुरा बीट अंतर्गत,मालीपुरा क्षेत्र की 200 फीट गहरी खाई में, मिला था, तेंदुए का शव संदिग्ध अवस्था में
धामनोद//धामनोद वन परिक्षेत्र के भारुडपुरा बीट अंतर्गत , मालीपुरा क्षेत्र की 200 फीट गहरी खाई में , तेंदुए का शव संदिग्ध अवस्था में मिला था । 1 अप्रैल 2025 को सूचना मिलने पर, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी । शव करीब 5–7 दिन पुराना था, जिसमें तेंदुए का एक पंजा गायब मिला था। शव पर घाव थे और डॉक्टरों की टीम द्वारा, पोस्टमार्टम कराया गया। इंदौर से फॉरेन्सिक और डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की गई। आसपास के गांवों में पूछताछ के बाद दो संदिग्ध पप्पू पिता सेवादार डावर उम्र 30 वर्ष निवासी मांडव और कैलाश पिता छितर उम्र 45 साल निवासी मांडव को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने, तेंदुए के मृत अवस्था में होने के बाद उसके नाखून निकालने की बात कबूली। चार नाखून खेत में छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें वन विभाग ने बरामद कर लिया।
वन अपराध प्रकरण दर्ज कर, न्यायालयीन कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक सिंह पटेल व वन रक्षक दिलीप पाटीदार सहित वन रक्षक का विशेष योगदान रहा,अन्य सहयोगी कमल सिंह बघेल परिक्षेत्र सहायक ,पवन कनासिया ,धनसिंह मुवेल रहे
पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन