अंजड़ आगामी त्यौहारों को देखते हुए नगरी प्रशासन राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग ने मांस विक्रेताओं की बैठक ली नए स्लाइडर हाउस बनाने पर सहमति बनी
अंजड़ नगर में आने वाले दिनों में त्योहारों का समय है जिसमें होली, भगोरिया, गणगौर, नवरात्र, वर्ष प्रतिपदा, रामनवमी, एवं रमजान जैसे पवित्र त्योहारों को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश में कलेक्टर के आदेश के अनुपालन में आज नगर परिषद अंजड़ के अंदर तहसीलदार मैडम नायब तहसीलदार महोदय थाना प्रभारी महोदय एवं सीएमओ मायाराम सोलंकी की उपस्थिति में मांस विक्रेताओ एवं मछली विक्रेताओं की बैठक का आयोजन किया गया
जिसमें शासन के नियम आदेश एवं जनता की आपत्तियों को लेकर मांस विक्रेताओं से प्रशासनिक अधिकारियों ने चर्चा की एवं समाधान की बात कही
मांस विक्रेताओं ने भी शासन प्रशासन की बात को स्वीकार किया और कहा कि हमारा यही रोजगार है और इसी के ऊपर हमारा परिवार का पालन पोषण होता है
हम सरकार के हर नियम को पालन करने के लिए तैयार है सरकार हमारे लिए उचित व्यवस्था करें इसको लेकर के सभी मांस विक्रेताओं में एक आम सहमति भी बनी की छापरी रोड के आसपास राजस्व की जमीन के ऊपर नया स्लाडर हाउस बनाया जाए ताकि सभी मांस विक्रेता एवं मछली विक्रेताओ को एक जगह मिले और वह अपना व्यापार कर सके वहीं नगर अंजड़ की जो आम जनता की शिकायतें हैं उस शिकायत का भी समाधान हो सके इसको लेकर तहसीलदार महोदय ने कहा कि आप आवेदन दें नगर पालिका के माध्यम से हम कलेक्टर महोदय से बात करेंगे और शीघ्रही जगह की तलाश कर स्लाडर हाउस के लिए जगह चिन्हित कर नया स्लाडर हाउस बनाने का प्रपोजल सरकार को भेजा जाएगा
वर्तमान में आप शासन के नियमों को ध्यान में रखकर अपना व्यापार व्यवसाय करें
मांस विक्रेताओं ने भी अपनी बात खुलकर प्रशासन के सामने रखी और अपनी पीड़ा भी बताई शासन ने सभी बातों को ध्यान से सुना और उनकी समस्या के समाधान का उचित आश्वासन दिया
वहीं जनता की शिकायत तो पर भी चर्चा हुई और उसे दूर करने की बात कही गई इस संबंध में नगर पालिका के सीएमओ मायाराम सोलंकी ने कहा है कि हम शीघ्रही समस्या के समाधान के लिए प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर महोदय के माध्यम से जगह की मांग करेंगे और नगर की जो समस्या है उसका हम स्थाई समाधान शीघ्र ही करेंगे
इस बैठक में सभी मांस विक्रेता मछली विक्रेता मौजूद रहे