: बैतूल जिले के आठनेर नगर में बेचा जा रहा था गौमांस,सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन पहुँचे थाने, पुलिस के साथ मिलकर दी दबिश, 2 आरोपी मौके से फरार,एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
Rajendra Devray
/
Thu, Feb 6, 2025
/
Post views : 246
नगर में बेचा जा रहा था गौमांस,सूचना मिलते ही हिन्दू संगठन पहुँचे थाने, पुलिस के साथ मिलकर दी दबिश,2 आरोपी मौके से फरार,एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्षेत्र में तनाव का माहौल,हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता कर रहे कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग,किया थाने में प्रदर्शन
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर से ताजा मामला सामने आया है जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है दरअसल विशेष समुदाय के युवक के घर से गौ मांस मिलने के बाद आठनेर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हिन्दु सेना के कार्यकर्ताओ ने आठनेर थाने पहुचकर कड़ा विरोध किया है साथ ही दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग भी की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय हिन्दु सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली थी कि आठनेर में गौ मांस बेचा जा रहा है। इसकी सूचना आठनेर पुलिस को दी गई। हिन्दु सेना के कार्यकर्ता और पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार घर में दबिश दी। इस दौरान शबदर कुरैशी ,नाजिया के घर से टीन शेड में डिब्बो में छुपाकर रखा गया लगभग 10 किलो गौ मांस बरामद किया है। गौ मांस मिलने से हिन्दु सेना के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश पनप गया है और कई कार्यकर्ता आठनेर थाने में पहुंच गए। गौ मांस बेचने वाले आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग कर रहे है हिन्दु सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो सडक़ पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। गौ-माता का वध कर मांस बेचने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए।
गौ मांस मिलने के बाद आठनेर का माहौल्ल ना बिगड़ जाये, इसीलिए तत्काल कार्यवाही कर एक आरोपी हामिद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।और दो आरोपी मौके से फरार हो गए एसपी निश्चल झारिया ने बताया कि युवक के घर से मिले गौ मांस की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद में स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद किया गया मांस गाय का ही है या किसी अन्य जानवर का। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिससे पुलिस पुछताछ कर रही है। एसपी ने कहा कि इस तरह का कृत्य करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेंगे।