Rajendra Devray / Sun, Mar 23, 2025 / Post views : 218


कोकी घटना से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए पहुंचे, जय ओंकार भिलाला समाज जिला संगठन के सदस्य*
*पीड़ित परिवार का हौसला बनाते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया*
नालछा/उमरबंन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पिपल्या मोटा के गांव आड़ा बयड़ा मे मंगलवार को भयानक आगजनी की दुखद घटना हुई।जिसमे अमरसिंह कटारे के परिवार के 10 मकान जल गए और 13 परिवार बेघर हो गये। परिवार जनों का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया था पीड़ित परिवार के पास सिर्फ पहने हुए कपड़े ही बचे थे ऐसी स्थिति में अलग-अलग जनप्रतिनिधि व संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही है इसी कड़ी में जय ओंकार भिलाला समाज जिला संगठन द्वारा वहां पहुंचकर पीड़ित परिवार को सहायता का हाथ बढ़ाया है ।
आगजनी की घटना में अमरसिंह, तुकाराम, देवसिंह , कैलाश, भागीरथ, सोहन ,पवन, महेश,प्रेम, कल्याण, राजेश, विजय एवं संजय की गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया था। इस विपरीत परिस्थिति में परिवारजन को मदद के लिए शनिवार को जय ओंकार भिलाला समाज संगठन जिला धार ने सहयता का हाथ बढ़ाया । जिसके तहत समस्त पीड़ित परिवार के 15 बालक- बालिकाओ एवं 29 महिला-पुरुष को कपड़ो का वितरण संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह इस्के के नेतृत्व मे संगठन के समस्त सदस्यो द्वारा किया गया । जिसमे संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र पटेल कस्थली, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल अस्के, संगठन के धरमपुरी ब्लॉक अध्यक्ष शोभाराम वास्केल , मनावर ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल मंडलोई, कैलाश बुन्देला मनावर, शोभाराम वास्केल अंजनिया, विजय सिंह निंगवाल नालछा , पूर्व सरपंच महेन्द्र सिंह ठाकुर गुमानपुरा तिरला अंतरसिंह सोलंकी मनावर, बलवंत सिंह कलमे बगवानिया, राधेश्याम बामियान लुन्हेरा, ग्राम पंचायत पाटला सरपंच रुमाल पटेल , पूर्व सरपंच गंगाराम वास्केल, पूर्व सरपंच भावसिंह, सरदार बघेल आदि ने पीड़ित परिवारो से मुलाकात की और तत्काल सहयोग कर पानी के लिए दस मिट्टी मटके भी प्रदान किए। परिवार जनों को कहां की हर परिस्थिति में संगठन के लोग आपके साथ हैं। साथी वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर उचित मुआवजा भी दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन