Rajendra Devray / Sun, Apr 20, 2025 / Post views : 217


नगर परिषद कार्यालय के हाल मे नगर परिषद उपाध्यक्ष शेख शब्बर झीनवाला, कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम जिराती, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव पाटीदार,
विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र गुप्ता, के आतिथ्य मे नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार का पुष्पमाला से स्वागत किया गया.।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की कांग्रेस का कार्यकर्त्ता बहुत ऊर्जावान है।
स्वर्गीय जमुनादेवी जी (भुआ जी ) के इस विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस अभी भी बहुत सशक्त है
स्वर्गीय श्रीमती जमुनादेवी जी के निर्देश पर उनके द्वारा बनाये युवक कांग्रेस के कार्यकर्त्ता आज भी कांग्रेस की परचम थामे हुए है।
नगर परिषद उपाध्यक्ष शेख शब्बर जीनवाला ने अपने स्वागत उद्बोधन मे कहा की, उमंग सिंघार जी का कुक्षी प्रवास कुक्षी के कांग्रेस कार्यकर्ताओ मे उमंग और जोश का संचार करेगा।
उन्होंने नगर परिषद द्वारा बनाये एक शॉपिंग काम्प्लेक्स मे दुकानों के आवंटन सम्बन्धी विवाद की जानकारी भी नेता प्रतिपक्ष को दी ,
नेता प्रतिपक्ष ने उसके शीघ्र निराकरण हेतु शासन से चर्चा की करने की बात कही।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद रहे,सरफराज खान गब्बर, राजु जनतादल, पार्षद फिरोज मंसूरी, अब्दुल शाह, बबलू निंगवाल, अमृत पेंटर, श्रीमती पवित्रा चौहान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने श्री सिंघार का पुष्पमाला से स्वागत किया।
समारोह के समापन मे नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार एवं अतिथियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओ का आभार डा. निर्मल पाटीदार ने माना। कार्यक्रम का संचालन संदीप मारु ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन