Rajendra Devray / Sat, May 24, 2025 / Post views : 220







बड़ी संख्या में शामिल हुए सर्वधर्म समाज के राष्ट्र प्रेमी। विगत दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जवाबी कार्रवाई में, भारतीय सेना के द्वारा आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद , सुक्रवार को नगर कूक्षी में सेना के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए, नागरिक अभियान द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
तिरंगा यात्रा कृषि उपज मंडी प्रागण से, शाम को तिरंगा यात्रा शुरू हुई ,जो नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर जवाहर चौक से होते हुवे कृषि उपज मंडी प्रागण में समापन हुआ,
यात्रा में बड़ी संख्या में नगर एवं आसपास के सभी राष्ट्र प्रेमी लोग शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम और राष्ट्रीय गीतों के साथ पूरा नगर राष्ट्र भक्ति के रंग में रंग गया।
आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए नगर के सभी धर्मो के राष्ट्र प्रेमी लोग यात्रा में शामिल थे।
तो वही सभी महिला व पुरुष तिरंगे झंडे लहराकर राष्ट्र भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। स्थानीय मण्डी प्रांगण पर भारत माता की आरती कर यात्रा का समापन हुआ।
इस दौरान कूक्षी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सर्व धर्म समाज के लोग यात्रा में शामिल हुवे एवं नगर पालिक कर्मचारियों के साथ अधिकारी भी यात्रा में मौजूद रहे ।
तो वही कूक्षी नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमति रेलम चौहान के साथ, महिला मंडल भी हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रीय भक्ति के नारे लगा रही थी।
इस तिंरगा यात्रा में स्थानीय प्रशासन शामिल भी दिखाई दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन