Rajendra Devray / Tue, Mar 18, 2025 / Post views : 213
*
*छात्रा के अच्छे अंक प्राप्त करने पर विद्यालय में स्वागत कर सम्मानित किया*
*कक्षा नवी एवं 11वीं मैं सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विकासखंड स्तरीय विद्यार्थियों की सूची जारी नालछासे कांतिलाल शर्मा की रिपोर्ट
नालछा/कक्षा नवी एवं 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद नालछा विकासखंड की टॉप 10 की सूची जारी कर दी गई है। इधर कन्या हाई स्कूल नालछा की छात्रा कुमारी दिशा मुकेश ने 93.4 अंक अर्जित कर विकासखंड में टॉप करने के साथ जिले की टॉप फाइव सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कुमारी दिशा की उपलब्धि पर सोमवार को संस्था में छात्रा का स्वागत कर सम्मानित किया गया है।
कन्या हाई स्कूल के प्राचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि छात्रा कुमारी दिशा मुकेश ने 500 में से 457 अंक प्राप्त कर 93.4% अंक लाकर विकासखंड में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ धार जिले की टॉप फाइव सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जो कि विद्यालय वह नालछा के लिए गौरव की बात है। प्राचार्य श्री शर्मा ने बताया कि इसी के साथ कन्या हाई स्कूल नालछा की छात्रा कुमारी प्रिया बलराम ने 89.4% एवं कुमारी सपना अंबाराम ने 89.2% अंक लाकर ब्लॉक की टॉप 10 सूची में स्थान प्राप्त किया है।
*कक्षा ग्यारहवीं मैं सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थिय*
परीक्षा मूल्यांकन केंद्रअधिकारी एवं सी एम राइस स्कूल की प्राचार्य सरिता सोलंकी ने बताया कि कक्षा ग्यारहवीं एवं नवी की सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की विकासखंड स्तरीय सूची जारी करनी है इसमें कक्षा ग्यारहवीं में सीम रायस स्कूल नालछा की छात्रा कुसुम पिता जितेंद्र परमार 86% अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही है वहीं दूसरे स्थान पर कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल दीगटान छपरा कुमारी किरण बागवान 85.2 %रही। तीसरे स्थान पर शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल गुलवा की छात्रा कुमारी कीर्ति पांचाल 85% रहीं ।इसी तरह कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल दीगटान की छात्रा कुमारी सालिया खान 82.2% एवं इसी स्कूल की कुमारी संजना पांचाल 81.8%, बालक हाई सेकेंडरी स्कूल कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल दीगटान छात्र मिथिलेश पिता अखिलेश मंडलोई 81.6%, कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल पीथमपुर की कुमारी आरती साहू80%. मॉडल स्कूल नालछा की कुमारी सपना भाबर 79.4,कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल दीगटान की छात्रा कुमारी तनिष्का जाट 79.4%, पीएम श्री स्कूल बगड़ी की छात्रा कुमारी कंचन भाबर 79.2%, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल सगोर की छात्रा कुमारी मनीषा चौहान79.2%, बालक हाई सेकेंडरी स्कूल दीगटान एवं कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल दीगटान की छात्रा विनायक जामुन 79.2% एवं कुमारी दुर्गा सिसोदिया 79% अंक प्राप्त किए।
कक्षा नवी मैं सर्वाधिक अंक लाने वाले विद्यार्थि*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन