नगर अंजड़ में अज्ञात जानवर ने किया बकरियों का शिकार बीती रात को वार्ड नंबर 12 अस्पताल चौक के पास फुटलातालाब एरिया में इमरान पिता सिराज मंसूरी के घर बाड़े बंधी बकरियां परअज्ञात पशु द्वारा हमला कर 4 बकरियों मार दिया गया है जिसको लेकर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने पंचनामा बनाया और बकरियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया गया है
पुलिस पब्लिक न्यूज़ चैनल को इमरान ने बताया कि अज्ञात पशु ने चार बकरियों को मार दिया है और लगभग 20000 रुपए का नुकसान हुआ है आपको बता दें कि जब से सरदार सरोवर का बैकवॉटर बड़ा है तब से क्षेत्र के अंदर इस प्रकार की घटनाएं आम हो गई है आए दिन कहीं ना कहीं बाघ के होने की सूचनाओं शासन प्रशासन को मिल रही है वहीं किसान भी इसको लेकर परेशान नजर आ रहे हैं