Rajendra Devray / Tue, Apr 15, 2025 / Post views : 28


प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अध्यक्ष माननीय डॉ श्री मोहन यादव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्री मोहन नागर ,परिषद के कार्यपालक निदेशक श्री बकुल लाड़ जी के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्द्धन अभियान 2025 के अंतर्गत कार्यक्रम
हमने प्रकृति का अति दोहन किया है उसके दुष्परिणाम परिलक्षित हो रहे है। कुछ वर्षों पूर्व नदी, तालाब,कुओं आदि जल स्रोत में जल स्तर काफी बड़ा हुआ था। आज स्थिति ये हो रही हैं कि ग्रीष्म काल मे पानी दिखना मुश्किल हो गया है। यदि हम जल संचय के लिए प्रयास नही करेंगे तो स्थिति भयावह हो जाएगी। इसी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए मध्यप्रदेश शासन ने *जल गंगा संवर्धन अभियान* के तहत 30 मार्च से 30 जून 2025 के अंतर्गत जन जागरूकता, जन सहभागिता, जन सहभागिता, जन रचनात्मकता के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों संपादित करने के निर्देश दिए हैं और इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्र में जन- जन को जागरूक करके उनका सहयोग लेकर इस अभियान को सफल बानाने का प्रयास करे
उक्त विचार मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम जन अभियान परिषद नालछा विकासखण्ड की प्रस्फुटन समिति समाजकार्य पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विकासखण्ड समन्वयक सचिन त्रिवेदी ने व्यक्त किये। कार्यक्रम में सत्तर ग्रामो के स्टूडेंट्स को डॉ महेश यादव विधायक प्रतिनिधि नालछा व शिक्षा समिति अध्यक्ष नालछा ने अपने जन्मदिन पर केक ना काटकर व अन्य खर्च नही कर बचीं राशि के 251 सकोरे खरीद कर वितरण किये साथ ही मांडव में प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने सकोरे में पानी भर कर पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था का संदेश आमजन को दिया था उससे प्रेरित होकर डॉ महेश यादव जी परिषद के माध्यम से सकोरे वितरण किये।
कार्यक्रम में बीजेपी मंडल अध्यक्ष रघु निनामा ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रकृति में सभी प्राणियों की आवश्यकता अनुसार संसाधन उपलब्ध है, लेकिन मनुष्य ने अपनी लालसा के कारण प्रकृति में असंतुलन पैदा कर दिया। पेड़ पौधों के जंगल के स्थान पर सीमेंट कंक्रीट के जंगल खड़े कर दिए जिससे पेड़ पौधे जीव जंतु सभी का जीवन संकट में है। इस संकट को दूर करने के लिए हम सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करने की आवश्यकता है।
नवांकुर संस्था के प्रमुख करणसिंह भाभर व जन अभियान परिषद की विकासखंड समन्वयक सचिन त्रिवेदी द्वारा बताया कि 30 मार्च से 30 जून तक 3 माह की कार्य योजना बना कर विद्यार्थियों को अपने -अपने गांव में जल संरक्षण हेतु वर्षा जल का संचयन करने के लिए पहाड़ियों व खेतो की मेड़ो पर कंटूर बनाना, बोरी बांध का निर्माण, घरेलू जल की निकासी के पास फलदार व छाया दार वृक्ष लगाना, हेण्डपम्प के चारों ओर गड्डा बनाकर जल संचय करना, वर्षा ऋतु में घरों की छतों का पानी भूमि में जाने के लिए वॉरहरवेस्टिंग के प्रयास करना आदि ।
इसके अतिरिक्त ग्रामीणों में जल संरक्षण हेतु प्रभातफेरी, संगोष्ठी, चौपाल, पारिवारिक -सामाजिक कार्यक्रमों आदि में जन- जागरूकता के प्रयास के निर्देश दिए। नलक्छ गंगा नदी के गणगौर घाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान 2025के शुभारंभ कार्यक्रम में बीजेपी मंडल अध्यक्ष रघु निनामा मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर ,धरमपुरी के लोकप्रिय विधायक श्री कालूसिंह जी ठाकुर के विद्यायक प्रतिनिधि डॉ महेश यादव ,जिला मंत्री बीजेपी पवन कुशवाह ,बीजेपी नेता व समाजसेवक रविन्द्र परिहार, युवामोर्चा जिला सदस्य निखिल ग्वाल युवा मोर्चा से सोनू मण्डवाल पंचायत सचिव नालछा की उपस्थिति में श्रमदान किया उक्त कार्यक्रम बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन सचिन त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम में सी एम सी एल डि पी स्टूडेंट्स बलराम डिंडोरे, करण सिंह भाभर, धनसिंह भाभर, लक्ष्मी पांचुसिंह,सीमा नागेश्वर, रीना गिनावा,उर्मिला भूरिया ,पूजा कटारे, रीना गिरवाल,सोनाली चौहान ,लीलावती कटारे,मनोज भाभर,राकेश मोहरे,छोटेलाल नानूराम ,राहुल भाभर , पप्पू सिंह,धनसिंह गिरवाल,सुमन गिरवाल ,पूजा गिरवाल,रानू रावल ,संजय अंतरसिंह ,लालसिंह दांगी ,ललिता विजय ,अंकित,प्रमिला कुशवाह उपस्थित रहे। परामर्शदाता गोपाल कटारे तेजु गिरवाल रविन्द्र परिहार जानकारीमेंटर लखन झाला ने दी ।ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन