*"कुक्षी पुलिस की अवैध गांजे पर कार्यवाही"*
*अपराध क्रमांक 297/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट*
पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिनांक 12.06.2025 से 26.06.2025 तक अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध प्रदेश व्यापी चलाये गये विशेष अभियान में उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री गितेश कुमार गर्ग एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी श्री सुनिल गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव के नेतृत्व में टीम का गठन कर अवैध मादक पदार्थों की पतारसी हेतु निर्देश दिये गये थे जो टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुसारी में एक व्यक्ति उसके घर के बाहर डिब्बे में रखकर गांजा बेच रहा है, यदि तत्काल पकड़ा जाये तो अवैध मादक पदार्थ गांजा पकड़ने में सफलता मिल सकती है, मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुंचे जहां एक व्यक्ति डिब्बे लिये बैठा था जो पुलिस को देख कर घबरा गया तथा भागने का प्रयास करने लगा जो हमराह स्टाफ की मदत से पकडा व नाम पता पुछने पर अपना नाम बन्डा उर्फ घनश्याम पिता रमणलाल वाणी जाति बनिया निवासी महात्मा गांधी मार्ग, ग्राम सुसारी का होना बताया जिसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डिब्बे में रखा सुखा गांजा वजनी 1.676 किलो ग्राम किमती 75000 रुपये का जप्त किया गया है।
इस उल्लेखनीय सफलता में निरीक्षक राजेश यादव, सउनि चंचल चौहान, सउनि निलेश मालवीय, सउनि लोकेश रायपुरिया, प्रआर 213 सतीश जरिया, प्रआर 440 वेस्ता सोलिया, प्रआर 88 आमीर अंसारी, प्रआर 831 नितिन कौशल, आर 705 भुरसिंह डावर, आर 1120 कमलेश रावत, आर 887 बलराम का विशेष योगदान रहा है।
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है