: मनावर। जनपद पंचायत मनावर के अंतर्गत ग्राम पंचायत वायल में पंचो द्वारा एक मत होकर उपसरपंच पद पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पटेल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
Rajendra Devray
/
Sat, Mar 29, 2025
/
Post views : 255
"पत्रकार दिनेश पटेल बने उपसरपंच"
मनावर। जनपद पंचायत मनावर के अंतर्गत ग्राम पंचायत वायल में पंचो द्वारा एक मत होकर उपसरपंच पद पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पटेल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
उल्लेखनीय है गत दिनों ग्राम पंचायत वायल के सरपंच के खिलाफ ग्राम पंचायत के पंचों ने एक मत होकर अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। जिसमें पंचो द्वारा निर्वाचन के माध्यम से सरपंच को पद से मुक्त किया गया। जिसके पश्चात नवीन सरपंच भागीराम भाबर की घोषणा पंचो के द्वारा सर्वसम्मती से की गई। भागीराम भाबर द्वारा उपसरपंच पद से त्यागपत्र देने के पश्चात उप सरपंच का पद रिक्त होने से पंचों के द्वारा विशेष बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत वायल के वार्ड क्रमांक 03 के पंच दिनेश पटेल को उप सरपंच पद पर निर्वाचित की घोषणा की गई।
बताया जाता है कि आगामी कार्यकाल के लिए दिनेश पटेल उपसरपंच पद पर कार्यरत रहेंगे।
श्री पटेल की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत वायल के निर्वाचित पंच, ग्रामवासियों, स्नेहीजनों एवं पाटीदार समाज संगठन ने बधाई दी।
श्री पटेल ने बताया कि ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास तथा ग्रामवासियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निश्चित समय अवधि में मिले इस हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे। ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाना मुख्य लक्ष्य रहेगा।