आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज ने मनाई सामाजिक एकता की रंग पंचमी।
मनावर।नगर के 36 परिवारों के 280 सदस्यों वाले आद्यगौड़ ब्राह्मण समाज ने अपनी धर्मशाला में सामाजिक एकता को दर्शाते हुए हर्षोल्लास के साथ ऱगपंचमी मनाई।सुबह से दोपहर तक समाज की महिलाओं ने सूखे रंग गुलाल के साथ मस्ती भरे माहौल में रंगपंचमी का उत्सव मनाया। समाज के अमित शर्मा ने बताया कि इस वर्ष यह हमारा प्रथम प्रयास था जो समाजजनों की उपस्थिति से सार्थक संपन्न हुआ। समाज के ही उमेश शर्मा ने बताया कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज की एकता का ताना-बाना बनता है।इस अवसर पर समाज प्रमुखों में रामकिशोर शर्मा,नन्हू महाराज, राजेश शर्मा, राजाराम चौबे, पुरषोत्तम शर्मा, मुकेश शर्मा, सुशील शर्मा आदि के साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थी ।
फोटो ।