विद्योदय महाविद्यालय में जॉब प्लेसमेंट
मनावरः- स्थानीय विद्योदय महाविद्यालय के स्नातक स्तर के विद्यार्थियों हेतु जॉब प्लेसमेंट का आयोजन दिनांक 17 अप्रैल 2025 को किया गया। यह आयोजन विद्योदय शिक्षण समिति के सचिव श्री विपुल जी गंगवाल एवं प्राचार्य डॉ. अजय वाघे सर के विशेष प्रयासों से संपन्न किया गया। इस अवसर पर सुंदरम फाइनेंस लिमिटेड कुक्षी की मनावर एवं बड़वानी शाखा में बेक ऑफिस वर्क एवं सेल्स एक्जीक्यूटिव पोस्ट हेतु महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इस साक्षात्कार में बी.कॉम, बी.बी.ए., बी.एस.सी. के विभिन्न विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्लेसमेंट हेड प्रो. सचिन पाटीदार का विशेष सहयोग रहा।