Rajendra Devray / Thu, Feb 27, 2025 / Post views : 223
मनावर।। स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार गोविंद सोलंकी की श्रद्धांजलि सभा मनावर विश्राम ग्रह पर आयोजित की गई। जिसमें मनावर तहसील पत्रकार संघ संगठन के सभी सदस्य एकत्रित हुए। सभा के उपरांत संगठन के अध्यक्ष चयन प्रक्रिया में संगठन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पटेल द्वारा पन्नालाल गहलोत का नाम अध्यक्ष पद के लिए सभी के समक्ष प्रस्तावित किया गया। जिस पर संगठन के सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की। इसके उपरांत मनावर तहसील पत्रकार संघ के नवीन अध्यक्ष पन्नालाल गहलोत मनोनीत हुए। संगठन के सभी सदस्यों ने नवीन अध्यक्ष को माला पहनकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर नवीन अध्यक्ष पन्नालाल गहलोत ने संगठन में पत्रकारों के हित में कार्य करने की बात कही। साथी संगठन में सभी पत्रकारों की एकता बनी रहे यह उनका प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन