डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं होती है --एसडीओपी बेनीवाल
मनावर । मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 1 से 11 फरवरी तक साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इसी संबंध में नगर के मांगलिक भवन में मनावर पुलिस द्वारा व्यापारी, स्कूली बच्चे, गणमान्य नागरिक आदि को आमंत्रित कर उन्हें साइबर अपराधों पर विस्तार से जानकारी देते हुए उससे बचने के तरीके भी बताएं। एसडीओपी अनु बेनीवाल आईपीएस ने बताया कि साइबर अपराधियों से डरना नहीं बल्कि सावधानी रखना है। इनके द्वारा डिजिटल अरेस्ट किए जाने का डर बताया जाता है। जबकि डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था ही नहीं है। सावधानी में ही सुरक्षा है। एसडीओपी बेनीवाल ने बताया कि किसी भी अंजान व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर शेयर नहीं करें,न ही उन्हें अपना ओटीपी बताए।सेफ क्लिक साइबर सुरक्षा अभियान में उन्होंने सवालों के जवाब भी दिए। प्रारंभ में एल ई डी स्क्रीन पर धार एसपी मनोज कुमार सिंह के साइबर क्राइम पर संदेश को दिखाया गया। अंत में टीआई ईश्वर चौहान ने इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।