महानिदेशक लोकायुक्त श्री योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरूद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर इंदौर लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाह
आवदेक अनिल पाटीदार पिता श्री अभिराम पाटीदार उम्र-44 वर्ष निवासी ग्राम देवगढ़ तहसील मनावर जिला धार
आरोपी 1. श्री अनिल वास्केल पिता श्री बावल्या वास्केल उम्र 36 वर्ष पद-कनिष्ठ यंत्री, म.प्र.वि.वि.क.लि. सिंघाना जिला धार निवासी अजन्दीमान, पोस्ट जाटपुर तहसील मनावर जिला धार
आरोपी 2 श्री गणेश इस्के पिता श्री रमेश इस्के उम्र 29 वर्ष कम्प्यूटर ऑपरेटर, (आउटसोर्स) म.प्र.वि.वि.क.लि. सिंघाना जिला धार निवासी ग्राम डोन्चा, तहसील मनावर जिला धार
आरोपी 3 श्री वासुदेव पिता शांतिलाल पाटीदार, मीटर रीडर, म.प्र.वि.वि.कं.लि. सिंघाना जिला धार
रिश्वत राशि- 30,000/-
विवरण: आवेदक ग्राम देवगढ तहसील मनावर जिला धार का निवासी है। दिनांक 18.05. 2025 को आवेदक के घर पर फाल्ट होने से लाईट चली गई थी जिसकी सूचना देने हेतु आवेदक ने म.प्र.वि.वि.कं.लि. सिंघाना जिला धार पर फोन लगाया तो किसी ने आवेदक का फोन नहीं उठाया। जिस पर आवेदक ने अलग से एक केबल डालकर अपने घर की बिजली चालू कर ली थी। इस पर दिनांक 19.5.25 को म.प्र.वि.वि.कं.लि. सिंघाना जिला धार के जेई अनिल वास्केल एवं उनकी टीम आवेदक के गांव देवगढ गई तथा मौके पर बिजली चोरी का चालान बनाया था एवं आवेदक को बताया की तुम्हारा 60,000/- रू. का चालान बनाया है। इस पर आवेदक दिनांक 21.5.25 को मीटर रीडर श्री वासुदेव से मिला और चालान की राशि कम कराने की बातचीत की तो उसके द्वारा चालानी कार्यवाही नहीं करने के लिये जेई साहब से बात करके आवेदक को चालानी कार्यवाही से बचाने के एवज में 40,000/- रू. रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा श्री राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विपुस्था, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को की गई। सत्यापन में शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 26.05. 2025 को ट्रेपदल का गठन किया गया और आरोपी अनिल वास्केल के कहने पर आरोपी श्री गणेश इस्के को आवेदक से 30,000/- रिश्वत राशि लेते हुये रंगे हाथो पकडा गया। आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण की धारा 7 एवं धारा बीएनएस 61 (2) के अंतर्गत कार्यवाही जारी है।
ट्रेपदल- कार्यवाहक उपुअ श्री आनंद चौहान, कार्यवाहक निरीक्षक श्रीमती प्रतिभा तोमर,.. आरक्षक श्री विजय कुमार, आरक्षक श्री आदित्य सिंह भदौरिया, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक कमलेश परिहार, आरक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह बघेल, महिला आरक्षक श्री सोनम