*महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वो अहिल्या बनाकर शासन भी चला सकती है :-सौरभ शर्मा*
------------------------------------
मनावर:- पुण्यश्लोक, लोकमाता अहिल्यामता कि 300 वि जन्म जयंती के निमित विचार गोष्ठी भाजपा द्वारा नगर के शासकीय महाविद्यालय में आयोजित कि गई , जिसमे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने लोकमाता अहिल्या देवी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1725 में जन्मी उस काल की वीरांगना थी , जिसने विपरीत परिस्थितियों से लड़ते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर कर नए भारत के उदय में अपनी विशेष शासन पद्धति और दूर दृष्टी से लिए गए निर्णय आज भारत की समृद्धि की नई , इबारत लिख रहे हैं , उनके द्वारा राजस्व में जारी खसरा पद्धति आज भी चल रही है, लोकमाता अहिल्याबाई ने जिस प्रकार शासन किया वो आज वर्तमान में भी सरकारों के लिए प्रासंगिक है और प्रेरणा देती हैं कि शासन कैसे चलाया जाता है , लोकमाता देवी अहिल्या महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का प्रतीक है महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है वो अहिल्या बनकर शासन भी चला सकती है और सोफिया कुरैशी , व्योमिका सिंह बनकर, भारत की रक्षा में ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व भी कर सकती है और पाकिस्तान को पीछे खदेड़ सकती है!
मुख्य अतिथि शिवराम कन्नौज, विधायक प्रत्याशी,जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि लोकमाता अहिल्या ने ही आधुनिक भारत की नीव रखी , सती प्रथा जैसी कुरीतियों को तोड़कर एक महिला सफल शासन कर सकती यह करके दिखाया, उनके द्वारा किए गए महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य ही आज महिलाओं को नेतृत्व मिल रहा है , लोकमाता का ध्येय वाक्य है कि धर्म ही राजधर्म है और प्रजा की सेवा ही मेरी पूजा है इस वाक्य को आज के जनप्रतिनिधियों को आत्म सात कर कार्य करना चाहिए और आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए!
प्रोफेसर ज्योति बरफा ने लोकमाता अहिल्या से छात्राओं को प्रेरणा लेने की बात कही जैसे लोकमाता ने विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष किया और आने वाली पीढ़ी के लिए विरासत के रूप में सुदृढ़ शासन , प्रशासनिक सुधार, महिला सशक्तिकरण के कार्य, संस्कृति संरक्षण और उत्थान के कार्य आदि, आज जहां छात्राओं के अंक कम आते है या फेल हो जाती है तो वे छात्राएं आत्महत्या कर लेती है उन्हें लोकमाता से प्रेरणा लेना चाहिए या मन में जब भी ऐसे ख्याल आए तब देवी अहिल्या के संघर्ष को पढ़ना व स्मरण करना चाहिए,
गोष्ठी में स्वागत भाषण संस्था के प्राचार्य श्री आर सी पानटेल ने दिया , मंचासिन जिला महामंत्री सुनीता दुबे जी ने भी देवी अहिल्या बाई के जीवन पर प्रकाश डाला , साथ ही मंचासिन सोनाली श्रीवास्तव व मंडल अध्यक्ष पिंकी वास्केल रही ,,
आभार भावना ठाकुर मैडम ने माना ,
कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, हायर एजुकेशन के छात्र उपस्थित हुए,
व आने वाली 31 मई तक पखवाड़े के रूप में मना रहे देवी अहिल्या बाई के 300 वि जयंती के कार्यक्रमों में सभी को सहभागिता करने का निमंत्रण भी दिया...!
