मांडव प्राचीन उत्तरमुखी मंडपेश्वर महादेव जिनकी शाही सवारी शिवरात्रि पर आज बड़े उत्साह के साथ नगर में निकली
संवाददाता विजेंद्र चिंटू पाल मांडव
मांडव नगर में शिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव की बारात मंडपेश्वर महादेव मंदिर से नगर में निकाली गई जिसमें भोलेनाथ के रूप में भगवान तांडव करते नजर आए वहीं माता पार्वती उनके साथ नजर आई मांडव नगर के चौराहों से यात्रा को निकाला गया वहीं गांव के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह चौराहो पर स्वागत किया गया वही नन्हे बाल कला कारो द्वारा लकड़ी बनेती घूमाकर तलवार घूमाकर अपने-अपने कर्तव्यों का नजारा दिखाया गया वहीं शिव बारात में हजारों की संख्या में गांव की महिलाएं व पुरुष व जन प्रतिनिधि शामिल हुए