Rajendra Devray / Mon, Jun 23, 2025 / Post views : 236



*पर्यटकों ने जमकर ली सेल्फी, रिल बनाकर सोशल मीडिया पर की वायरल*
रिपोर्टर// कांतिलाल शर्मा
नालछा
बारिश होते ही वीकेंड पर मांडू में सैलानियों का हूजूम उमड़ने लगा है। सही मायनों मैं इस रविवार से मांडू में नवीन पर्यटन सत्र की शुरुआत हो गई। यहां आए हजारों पर्यटकों ने मांडू के ऐतिहासिक महलों के साथ यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का दीदार किया। परिवार और मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद उठाया।
पिछले दिनों से हो रही बारिश के बाद मांडू का मौसम खुशनुमा हो गया है। उम्मीद के मुताबिक शनिवार से ही यहां सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी थी। रविवार को सैलानियों की संख्या हजारों में तब्दील हो गई। सुबह से लेकर शाम तक मांडू की सड़कों पर पर्यटकों के वाहन आते जाते नजर आए वही ऐतिहासिक महलों के आसपास भीड़ लगी रही। यहां के प्रसिद्ध ऐतिहासिक जहाज महल, रानी रूपमती महल, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, जामी मस्जिद, अशरफी महल, इको पॉइंट, डायनासॉर फॉसिल्स म्यूजियम, प्राचीन जैन मंदिर,चतुभुज श्री राम मंदिर, हिंडोला महल चंपा बावड़ी आदि क्षेत्रों में सैलानियों की विशेष भीड़ देखी गई। दरअसल मांडू में जून के पहले पखवाड़े के बाद से वर्षा ऋतु के अंत तक लाखों सैलानी यहां पहुंचते हैं और पर्यटन सत्र से रोजगार को लेकर भी यहां के व्यापारी विशेष प्रबंध करते हैं।
घने कोहरे और रिमझिम फूहारो ने सैलानियों को किया रोमांचित
वर्षा ऋतु में यहां का अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य हर किसी को प्रभावित करता है। पर्याप्त बारिश के बाद मांडू ने हरियाली की चादर ओढ़ ली है और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य खिल उठा है । रविवार को यहां रुक-रुक कर बारिश का दौर चलता रहा इस बीच मांडू के खाई क्षेत्र में घना कोहरा भी देखने को मिला। रिमझिम फुहार और घने कोहरे के बीच पर्यटन का आनंद लेते सैलानी रोमांचित नजर आए।
पर्यटकों ने बनाई रिल्स परिवार के साथ ली सेल्फी
पिछले कुछ वर्षों से यहां पर्यटन के साथ और भी महत्वपूर्ण चीज जुड़ गई है. सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए यहां आने वाले सैलानी विशेष कर युवा वर्ग महलों के आसपास रिल्स बनते नजर आए। दूसरी तरफ मांडू के खूबसूरत नजारों को अपने रिश्तेदारों को दिखाने के लिए पर्यटक बस वीडियो कॉलिंग पर बात करते नजर आए। यहां आए सैलानियों ने खूबसूरत मौसम और नजरों को अपने कमरे में कैद किया और परिवार के साथ सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन