ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
प्रतापगढ़ पशुपालन विभाग में कार्मिकों पर दमनात्मक कार्यवाही को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
प्रतापगढ़ 24/03/2025| अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर आज जिला कलेक्टर अंजलि रजोरिया
को माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं मुख्य सचिव के नाम महासंघ के जिला संयोजक राधे श्याम धाकड़ एवं जिला अध्यक्ष अमरचंद बामनिया जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण राठौर देवी लाल वसभी पशुपालन विभाग जिला प्रतापगढ़ के कार्मिकों के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।
जिला संयोजक ने बताया कि पशुपालन विभाग में कुछ अव्यावहारिक नवाचारों के कारण विगत 6 माह से भय का वातावरण बना हुआ है जिससे विभाग के अधिकारियों,/ कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। शासन द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से दैनिक उपस्थिति दर्ज करवाने का अव्यावहारिक/ अतार्किक निर्णय लिया गया था, विभाग में ऑनलाइन उपस्थिति के नाम पर कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है। माननीय मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन दैनिक उपस्थिति दर्ज करवाने के संबंध में प्रकरण माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर में विचाराधीन है।
शासन द्वारा बलपूर्वक उक्त व्यवस्था को लागू करने के उद्देश्य से विभाग के लगभग 30 निर्दोष कार्मिकों को अकारण निलंबित कर विभाग में तनाव उत्पन्न कर दिया है। महिला पशुधन निरीक्षकों को वीडियो कॉल के माध्यम से उपस्थिति हेतु विवश किया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ , महासंघ का प्रमुख घटक संगठन है। अव्यवहारिक नवाचारों के कारण पशु पालन विभाग के निर्दोष कार्मिकों पर हो रही दमनात्मक कार्यवाही को महासंघ बर्दाश्त नहीं कर सकता।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने निर्णय लिया है कि दो दिवस में पशुपालन विभाग के निर्दोष कार्मिकों की निलंबन बहाली तथा दोषी अधिकारियों पर ठोस अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो आगामी 26 मार्च 2025 से फार्मर रजिस्ट्री शिविरो में समस्त ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार किया जावेगा जिसकी समस्त जवाब देही राज्य सरकार की होगी। प्रतापगढ़ जिले में सभी संबंध महासंघ के घटक संगठनों ने इस आंदोलन में भाग लेने का निर्णय लिया है
यह जानकारी
ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम धाकड़दरा दी गई