: प्रताप गढ़ जिले में अवैध खनन रोकने के लिए जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में खनन, पुलिस, परिवहन, राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों और समस्त उपखंड अधिकारियों को बैठक में दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश के निर्देश
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए संयुक्त प्रयास कर अधिकारी करें तत्परता से कार्यवाही - जिला कलक्टर
प्रतापगढ़, 3 अप्रैल। जिले में अवैध खनन रोकने के लिए जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में खनन, पुलिस, परिवहन, राजस्व और वन विभाग के अधिकारियों और समस्त उपखंड अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने जिले में अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने इस दायित्व को गंभीरता से पूरा करें। अवैध खनन पाया जाने पर सम्बंधित के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर संसाधन जब्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन पर निगरानी रखने और खातेदारी भूमि में अवैध खनन पाए जाने पर राजस्व विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने पुलिस अधिकारियों को अवैध खनन के संभावित परिवहन मार्ग पर नियमित पेट्रोलिंग करने और अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक में अवैध खनन को रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने और संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने पर जोर दिया गया। उप वन संरक्षक हरिकिशन सारस्वत ने सभी वन अधिकारियो को वन भूमि पर हो रहे अवैध खनन करने वालो पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक मे सहायक खनिज अभियंता ने जिले मे निकलने वाले खनिजो और निकाले जाने वाले स्थानों के बारे मे सभी अधिकारियो को अवगत करवाया। बैठक में उप वन संरक्षक हरिकिशन सारस्वत, एडीएम विजयेश कुमार पंड्या, उपखंड अधिकारी मणिलाल तीरगर, जिला परिवहन अधिकारी दुर्गा शंकर जाट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।